पटना

 
     
 
     

एनआईएफटी पटना

 
   
 
 

Intranet Login

Username:

Password:

niftmail
  एनआईएफटी पटना ने प्रसिद्ध उद्योग भवन,गांधी मैदान,पटना स्थित अपने अस्थायी परिसर से  जून 2008 से  कार्य करना प्रारंभ किया।

एनआईएफटी एक संस्थान के तौर पर देश में फैशन व्यवसाय शिक्षा की परिकल्पना एवं इसका सूत्रपात करने में आगे रहा है, इस प्रयत्न के फलस्वरुप वर्ष 2008 में चार नए केंद्र खुले। पटना उनमें से एक है,अब एनआईएफटी के पास व्यावसायिक रुप से प्रबंधित 12 घरेलू केंद्रों का नेटवर्क है जो क्रमश: नई दिल्ली,बंगलूरू,चेन्नई,गांधीनगर, हैदराबाद, कोलकाता,मुंबई, रायबरेली,भोपाल,कन्नूर,पटना एवं शिलांग में स्थित है।मारीशस में एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र को प्रारंभ करके एनआईएफटी ने वैश्विक रुप से अपना विस्तार किया है। 

एनआईएफटी पटना परिसर पटना जंक्शन से 3 कि.मी. तथा हवाई अड्डे से 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।संस्थान के विद्यार्थी बस के अलावा ,यह बस एवं ऑटो के माध्यम से शहर के प्रत्येक हिस्से से बेहतर रुप से जुड़ा हुआ है। इस परिसर में सुरक्षा को काफी प्रमुखता दी जाती है, यह पूरी तरह से धूम्रपान  निषेध क्षेत्र भी है।

वर्तमान में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों में दो विधाओं में विशेषज्ञता प्रदान की जाती है,ये हैं स्नातक स्तर पर डिजाईन में स्नातक  तथा स्नातकोत्तर स्तर पर फैशन प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि। 

इस संस्थान को  देश भर में समाज के बौद्धिक कला एवं डिजाईन वर्ग के साथ बहुत नजदीकी संपर्क पर गर्व है।राज्य में आने वाले अग्रणी संस्थानों में से एक होने के कारण,यह संस्थान पटना में एनआईएफटी की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से  सक्षम है।

यह संस्थान राज्य में स्वयं को फैशन शिक्षा में अग्रणी के रुप में प्रदर्शित करता है। एनआईएफटी पटना ने विकास मॉडल की खोज करने एवं परिधान एवं सहायक उद्योग हेतु संरचनात्मक खाका बनाने में उत्प्रेरक जैसा कार्य करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है। एनआईएफटी पटना कार्यशालाओं एवं डिजाईन हस्तक्षेप के जरिए कारीगरों की दशा सुधारने की दिशा में योगदान करना चाहता है।