|
परिधान की ओर अधिक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ सामान्य
डिजाईन पर एक समग्र इनपुट से सर्जनात्मकता को विकसित करने एवं सुप्रवाही
बनाने की क्षमता का निर्माण होता है। फैशन एवं परिधान विभाग द्वारा चलाए जा
रहे फैशन डिजाईन विशेषज्ञता पाठ्यक्रम से डिजाईन संवेदनशीलता विकसित होती
है,जो भारतीय आत्मा के साथ वैश्विक फैशन सौंदर्य शाष्त्र को संतुलित करती
है।यह निर्यात बाजार के साथ-साथ भारत में फैशन वाले एवं तैयार कपड़े दोनों
की जरुरतों को पूरा करता है,यह परिधान डिजाईन को विशिष्ट श्रेणी में
विस्तारित एवं वर्गीकृत करता है।उद्योग में आये बदलाव के अनुकरण में जहां
डिजाईन और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है,छात्रों को प्रासंगिक चिंताओं एवं
मुद्दों का पूर्वानुमान करने एवं इसका समाधान करने में प्रशिक्षित किया
जाता है।एक तार्किक,आनुक्रमिक,प्रयोगिक अनुभव छात्रों को डिजाईन अवधारणा
विकसित करने,नमूना बनाने,सर्वोच्च स्तर के कपड़े बनाने में सक्षम बनाता
है।
सामग्री
वर्ष 1
डिजाईन में आम फाउंडेशन कार्यक्रम
-
फैशन शिक्षा की गतिशीलता की पूर्ति के लिए एक फैशन
कार्यक्रम को डिजाईन किया गया है ताकि सही सामाजिक-सांस्कृतिक
परिप्रेक्ष्य में फैशन व्यवसाय नामत:
डिजाईन,प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन के मूल सिद्धांतों को समझने के लिए
छात्रों को अभिमुख एवं संवेदनशील बनाया जा सके।यह कार्यक्रम बाद के
वर्षों में डिजाईन एवं प्रौद्योगिकी कार्यों के लिए भविष्यगामी शिक्षा
हेतु आधार निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा।
उद्देश्य
-
फैशन उद्योग का सिंहावलोकन एवं अभिविन्यास
उपलब्ध
कराना।
-
डिजाईन एवं प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम
:
इसका फोकस एवं इसकी
सामग्री के संदर्भ एवं शैक्षिक संरचना का परिचय कराना।
-
सोचने,सीखने एवं विचारों के सृजन हेतु समुन्नत वातावरण उपलब्ध कराना।
-
उभरती हुई चुनौतियों तथा उद्योग की जरुरतों एवं
एनआईएफटी के संपूर्ण दृष्टि क्षेत्र एवं लक्ष्य के अनुरुप फैशन उद्योग
के लिए एक मौलिक एवं साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित करना।
-
डिजाईन एवं प्रौद्योगिकी विधाओं को एकरुप आधारभूत ज्ञान
एवं कौशल सामर्थ्य व्यापकता प्रदान करना।
वर्ष 2
फैशन दृष्टांत
एवं डिजाईन,फैशन अध्ययन,वस्त्र का प्रारंभिक ज्ञान,सतह विकास तकनीक तथा
वेषभूषा का इतिहास जैसे विषय के जरिये फैशन डिजाईन शिक्षा के विविध पहलुओं
से छात्रों का परिचय कराया जायेगा।नमूना बनाने एवं कपड़ा निर्माण करने का
परिचय एकीकृत अवधि परियोजना में सहायक होता है।
वर्ष 3
तीसरे
वर्ष
में
और
और
अधिक
विभागीय
विशेषज्ञता
के
साथ
पिछले
वर्ष
के
ज्ञान
को
और
आगे
बढ़ाया
जाता
है।परिधान
उद्योग
के
विभिन्न
संघटकों
की
जटिलताओं
एवं
बारीकीयों
को
ज्यादा
प्रदर्शित
करने
पर
ध्यान
दिया
जाता
है।वर्ष
के
दौरान
उद्योग
में
इंटर्नशिप
करना
छात्रों
के
लिए
एक
बहुमुल्य अनुभव है तथा यह डिजाईन और उत्पादन की तकनीकों के
मध्य इंटरफेस का कार्य करता है।
वर्ष 4
अंतिम वर्ष में
अनुसंधान एवं विकास पर बल देते हुए पूर्ण विशेषज्ञता एवं वैकल्पिक विषयों
पर ध्यान दिया जाता है।अंतिम सेमेस्टर में डिजाईन संग्रहन किया जाता है
जहां एक प्रदर्शनी में छात्र अपना संग्रह प्रस्तुत करते हैं।
करियर
कार्यक्रम छात्रों को
डिजाईनर,स्वतंत्र डिजाईन परामर्शदाता,स्टाईलिस्ट,भविष्यवाचक एवं फैशन रुझान
फोरम आयोजक,पोशाक डिजाईनर,चित्रकार एवं उद्यमियों के रुप में कैरियर अपनाने
के लिए तैयार करता है।
izeq[k fu;kstd %&
आईटीसी लिमिटेड,
स्वारोव्स्की
इंडिया,
इंडस लीग
क्लोथिंग,
मदुरा गारमेंट्स,
अरविंद
गारमेंट्स
,
बेनेटन,
प्रोलीन,
स्पाईकर,
लेवाईस,
पैंटालून,
फ्रीलूक,
यूनी स्टाईल
इंडिया,
स्पैन इंडिया,
ओरिएंट क्राफ्ट,
ओमेगा डिजाइन,
शाही
एक्सपोर्ट्स,
मोडेलामा एक्सपोर्ट्स,
आदि
।
|