पटना
     
      उपयोग की शर्तें  
   
 
 

Intranet Login

Username:

Password:

niftmail
 

कृपया इस स्थल का उपयोग करने से पहले उपयोग की इन शर्तों को पढ़ लें। यदि आप इन शर्तों से सहमत न हो सकें, कृपया इस स्थल का उपयोग न करें।

 अनुशंसित उपयोग:    

इस वेब साइट का रखरखाव एनआईएफटी करता है और इस वेब साइट का आपका उपयोग शर्तों और निबंधनों और सभी लागू भारतीय कानूनों के अधिन रहेगा। यह वेब साइट आपको इस शर्त पर उपलब्ध कराया जा रहा है कि आप उसके सभी शर्तों और निबंधनों को किसी भी शर्त, निबंधन या सूचना को बिना परिवर्तित किए या उनके संबंध में कोई शंका जताते हुए, स्वीकार करें। यह वेब साइट तथा एनआईएफटी के अन्य वेब साइट जो इस स्थल से जुड़े हैं या इस वेब साइट के अनुषंगी हैं (जिन्हें सब सम्मिलित रूप से "स्थल" कहा गया है) तथा इस वेब साइट में विद्यमान सभी सूचनाएं, प्रेषण, सोफ्टवेयर, स्क्रिप्ट, फोटो, पाठ, वीडियो, ग्राफिक, संगीत, ध्वनि, छवियां, तथा अन्य सामग्रियां और सेवाएं (जिन सबको सम्मिलिति रूप से "विषयवस्तु" कहा गया है), एनआईएफटी समुदाय, भावी छात्र, कर्मचारी और जन-साधारण के कानून-सम्मत उपयोग के लिए हैं। यह वेब साइट पूर्णतः और/या अंशतः एनआईएफटी द्वारा उसके वेब साइट समायोजक(कों) के माध्यम से भारत में स्थित उसके विभिन्न केंद्रों से नियंत्रित और प्रचालित है। एनआईएफटी यह दावा नहीं करता कि इस वेब साइट की सामग्री उचित है या यह अन्य स्थानों में उपयोग हेतु उपलब्ध है। जो लोग इस वेब साइट तक अन्य स्थानों से पहुंचते हैं, वे अपने जोखिम पर ऐसा करते हैं, और लागू स्थानीय कानूनों के अनुपालन के लिए वे स्वयं जिम्मेदार हैं। आगंतुक स्वीकारते हैं कि तकनीकी कारणों से और विषयवस्तु की सुरक्षा हेतु एनआईएफटी को यह अधिकार है कि वह अपने विवेकानुसार, बिना किसी अन्य व्यक्ति की राय लिए, किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय बिना कारण बताए इस वेब साइट तक पहुंच से मना करे।

  शर्तों और निबंधनों में परिवर्तन:  

 एनआईएफटी को यह अधिकार है कि वह अपने विवेकानुसार किसी भी वक्त बिना पूर्व सूचना दिए इन शर्तों और निबंधनों को बदलें, परिवर्तित करें, इनमें नई शर्तें जोड़ें या निकालें, या अन्य कोई विषयवस्तु जोड़े या निकाले। इस वेब साइट के उपयोग की अनुमति केवल इन शर्तों और निबंधनों की सूचित एवं वास्तविक स्वीकृति के आधार पर उपलब्ध है।  

 शर्तों की स्वीकृति:

 आप स्वीकार करते हैं कि आपने उपयोग की इन शर्तों को पढ़ लिया है तथा यह भी कि आप सभी लागू कानूनों, एनआईएफटी की नीतियों और विनियमों का अनुपालन करेंगे। आप यह भी स्वीकार करते हैं कि आप ओनलाइन व्यवहार और मान्य विषयवस्तु से संबंधित सभी स्थानीय कानूनों, विनियमों और नियमों का अनुपालन करेंगे। आप पुष्टि करते हैं कि उपयोग की इन शर्तों को अपनी ओर से या आप जिस पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उसकी ओर से स्वीकार करने का कानूनी अधिकार आपके पास है। यदि आप इन शर्तों से सहमत हो सकें, कृपया इस स्थल का उपयोग करें।

 विषयवस्तु के उपयोग की सीमाएं:  

 कापीराइट © 2007 एनआईएफटी, भारत। विश्व भर में सभी अधिकार सुरक्षित। इस स्थल की किसी भी सामग्री को अनधिकृत रूप से कोपी करना, प्रदर्शित करना या अन्य रूप से उपयोग करना कानून का उल्लंघन है। आप स्वीकार करते हैं कि आपको एनआईएफटी ने सलाह दी है कि यह सामग्री भारत में और विश्व भर में अनेक कानूनों द्वारा सुरक्षित है, जिनमें निम्नलिखित सहित अन्य कानून भी शामिल हैं, कोपीराइट कानून और संधियों के प्रावधान, व्यापार चिह्नों से संबंधित कानून, पेटेंट से संबंधित कानून, औद्योगिक अभिकल्पन से संबंधित कानून और मालिकाना अधिकारों से संबंधित अन्य कानून (जिन्हें सामूहिक रूप से "अधिकार" कहा गया है) विषयवस्तु की अलग-अलग घटकों में एनआईएफटी के अधिकारों के अलावा, एनआईएफटी या उसके लाइसेन्सियों को विषयवस्तु के चयन, समायोजन और व्यवस्थापन पर भी कापीरायट है। आपको मात्र आपके निजी, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु अर्थात देखने और स्थल में विचरण करने या स्थल से उत्पाद या सेवाएं खरीदने के लिए इस स्थल की विषयवस्तु तक पूर्णतः या अंशतः पहुंचने का अधिकार दिया जाता है। इस वेब साइट के उपयोग की शर्तों का किसी तरह से भी उल्लंघन होने पर यह अनुमति स्वतः ही निरस्त हो जाएगी।  

 प्रयोक्ताओं को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस वेब साइट का उपयोग करने से रोका जाता है। प्रयोक्ता स्पाइडर, रोबोट या अन्य स्वचालित डेटा खनन तकनीकों का उपयोग करके सूचियों को डाउनलोड नहीं कर सकते, ही इस वेब साइट पर उपलब्ध सामग्री को पुनर्प्रस्तुत, संग्रह या वितरित कर सकते हैं। प्रयोक्ता ऐसे कार्य नहीं कर सकते जिनसे वेब साइट को अथवा उसके अन्य प्रयोक्ताओं को विघ्न पहुंचे, जैसे ओवरलोड करना, फ्लड करना, मेल-बोंबिंग करना या वेब साइट को विफल करना (क्रैश करना) आप इस वेब साइट का उपयोग करके अवांछित ईमेल नहीं भेज सकते, जिनमें प्रोमोशन और/या उत्पादों या सेवाओं का विज्ञापन शामिल हैं, या किसी भी ईमेल पोस्टिंग में अपनी पहचान को गलत नहीं बता सकते या अपनी पहचान को छिपा नहीं सकते। आप इस वेब साइट के कुछ अंशों को किसी अन्य वेब साइट में फ्रेम नहीं कर सकते  या किसी अन्य वेब साइट में इस वेब साइट के किसी पृष्ठ के साथ कड़ी नहीं लगा सकते।

 व्यापार चिह्न और सेवा चिह्न:  

 इस स्थल में कई मालिकाना प्रतीक चिह्न, सेवा चिह्न, व्यापार चिह्न, मुद्रा वाक्य (स्लोगन) आदि हैं जिन पर एनआईएफटी सहित उनके अपने-अपने मालिकों का मालिकाना अधिकार है। इन व्यापार चिह्नों और सेवा चिह्नों के इस वेब साइट में उपलब्ध होने से किसी भी व्यक्ति को इन व्यापार चिह्न/सेवा चिह्न के कानूनी मालिकों की वैध अनुमति के बिना उनके अनधिकृत उपयोग की अनुमति नहीं प्राप्त होती है। किसी भी व्यक्ति, संघ, निगम, सत्व, आदि द्वारा किसी भी व्यापार चिह्न/सेवा चिह्न के अनधिकृत उपयोग से उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और इन कार्रवाइयों के कानूनी नतीजों, जिनमें उल्लंघन उपयोग पर प्रतिबंध, मुआवजा, क्षतिपूर्ति आदि शामिल हैं, का दायित्व उल्लंघनकर्ताओं पर ही आएगा।  

एनआईएफटी के किसी भी व्यापार चिह्न/सेवा चिह्न को बिना एनआईएफटी की लिखित पूर्वानुमति के हाइपरलिंक के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।  

 अन्य पक्षों के वेब साइटों की कड़ियां:  

 इस स्थल में अन्य पक्षीय वर्ल्ड वाइड वेब स्थलों या संसाधनों  की कड़ियां हो सकती हैं। एनआईएफटी इस वेब साइट के माध्यम से आप जिन भी अन्य वेब साइटों तक पहुंचें, उनके संबंध में किसी भी तरह का दावा नहीं करता है। चूंकि इस तरह के स्थलों और संसाधनों पर एनआईएफटी का कोई नियंत्रण नहीं है, आप स्वीकार करते हैं कि इन स्थलों या संसाधनों की उपलब्धता के लिए एनआईएफटी जिम्मेदार नहीं है और इन स्थलों या संसाधनों में जो विषयवस्तु, विज्ञापन, उत्पाद, सेवाएं या अन्य सामग्रियां हैं, उनके लिए एनआईएफटी किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है। यह आपके जिम्मे हैं कि आप उचित पूर्वोपाय करें कि आप जो सामग्री चुनते हैं, वह वाइरस, वर्म, ट्रोजन होर्स आदि अनिष्टकारी चीजों से मुक्त हों। इस स्थल में अन्य पक्षों के नाम, चिह्न, उत्पाद या सेवा का उल्लेख या उनकी कड़ियां केवल आपकी सुविधा हेतु है, और इसे  संबंधित अन्य पक्ष या उसके उत्पाद या सेवाओं की सिफारिश, प्रायोजन, अनुमोदन या समर्थन नहीं माना जाए। एनआईएफटी किसी अन्य पक्षीय विषयवस्तु के बारे में कोई दावा नहीं करता है या उनके लिए जिम्मेदार नहीं है या उनके लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई उत्तरदायित्व नहीं स्वीकारता है, या किसी भी स्थल या संसासाधन से किसी अन्य पक्षीय सामग्री के उपयोग या उस पर निर्भर करने से होने वाले नुकसानों या हानियों या बताए गए नुकसानों या हानियों के लिए किसी भी प्रकार का मुआवजा या क्षतिपूर्ति नहीं प्रदान किया जाएगा।

 वारंटी का अस्वीकरण:  

 एनआईएफटी इस स्थल या इस स्थल से जुड़े हुए अन्य वेब साइटों की विषयवस्तु के उपयोग से अथवा उनका सम्मान करने के बारे में या उनके नतीजों से या उनकी उपलब्धता, उपयोग, सामयिकता, सुरक्षा, वैधता, सटीकता या विश्वसनीयता के बारे में कोई दावा या वारंटी नहीं करता है। इस स्थल का उपयोग करके जो भी सामग्री डाउनलोड की जाएगी वह आपके अपने विवेकानुसार और अपने जोखिम पर की जाएगी। स्थल की विषयवस्तु "जैसी है" और "जैसी उपलब्ध होती है" के आधार पर बिनी कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष वारंटी के उपलब्ध कराई जा रही है। लागू कानूनों के अधीन अधिकतम स्पष्टता से जेन डिजाइन सभी वारंटियों को अस्वीकार करता है, चाहे वे प्रत्यक्ष हों या अप्रत्यक्ष, जिनमें, व्यापार योग्यता (मेरचेंडेबिलिटी) की इंगित वारिंटियां, किसी उद्देश्य के लिए उपयुक्तता से संबंधिति वारंटियां, और गैर-उल्लंघन (नोन इन्फ्रिंजमेंट) वारिंटियां या अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित वारंटियां तथा अन्य सभी प्रकार की वारंटियां शामिल हैं। कुछ अधिकार-क्षेत्रों में इसकी अनुमति नहीं दी जाती है कि किसी वारंटी के अपवाद या सीमाएं कब तक प्रभावी रह सकती हैं, इसलिए ऊपर बताई गई सीमाएं या अपवाद लागू नहीं हो सकती हैं। आपके द्वारा एनआईएफटी से प्राप्त की गई कोई भी सलाह या सूचना, चाहे वह मौखिक रही हो या लिखित, इस वारंटी के अस्वीकरण को को नहीं बदल सकती है, या नई वारंटी बना सकती है।

 निजता सूचना:  

 एनआईएफटी अपने प्रयोक्ताओं और उनकी सूचनाओं की निजता (प्राइवेसी) को बहुत ही गंभीरता से लेता है। अवश्य ही निजता नीति पर नजर डालें, ताकि आप इस संबंध में एनआईएफटी के आचरण को समझ सकें।  

 इंटरनेट परिवेश के दरुपयोग के फलस्वरूप किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा किसी आगंतुक की निजी सूचना के उल्लंघन या दुरुपयोग कि लिए एनआईएफटी किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा। इस तरह के दुरुपयोग की सूचना मिलने पर दुरुपयोग करनेवाले पर एनआईएफटी उचित कानूनी कार्रवाई करेगा। निजता नीति इन शर्तों के अधीन है।

 दायित्व की सीमाएं:  

 एनआईएफटी इस स्थल के उपयोग या उपयोग किए जा सकने, उसकी विषयवस्तु या कड़ियों के कारण होनेवाले सभी प्रकार के नुकसानों, जिनमें गलतियों, चूकों, व्यवधानों, खराबियों, किसी संव्यवहार या प्रेषण में होनेवाले विलंबों या कंप्यूट वाइरसों, लाइन विफलताओं, और सबी प्रत्यक्ष, परोक्ष, विशिष्ट, आकस्मिक, उदाहरणात्मक, या प्रयोजनमूलक नुकसान तथा अन्य नुकसान शामिल हैं, के लिए किसी भी तरह से उत्तरदायी नहीं होगा, तब भी नहीं जब एनआईएफटी को सलाह दी गई हो जब इस तरह के नुकसानों की संभावना है। कुछ अधिकार-क्षेत्रों में आकस्मिक या प्रयोजनमूलक नुकसानों को शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाती है, इसलिए ऊपर बताई गई सीमाएं या अपवाद आप पर लागू नहीं हो सकती हैं। यह पूर्वोक्त बात के होते हुए भी, आपके सभी नुकसानों, क्षतियों और कार्यों के परिणामों के लिए, जो सब इस स्थल के, इसकी विषयवस्तु के या कड़ियों के उपयोग से उपजनेवाले अनुबंधों, टोर्ट या अन्य द्वारा पर उन तक सीमित नहीं, के प्रति एनआईएफटी का कुल दायित्व इस स्थल का उपयोग करने के लिए आपने जो राशि अदा की हो, उससे अधिक नहीं होगा।  

अधिकार क्षेत्र:  

 इस स्थल का उपयोग भारत के कानूनों के अधीन होगा। इस वेब साइट का उपयोग करके प्रयोक्ता भारत में समय समय पर प्रवर्तमान कानूनों के अधीन करता है। इन शर्तों और निबंधनों को भारत के कानून अनुशासित करेंगे। प्रयोक्ता, एतदर्थ स्पष्ट रूप से सिर्फ  भारत के अदालतों के सार्वभौम अधिकार को मानता है, तथा दिल्ली में स्थित भारत के अदालत के सिवा किसी अन्य अदालत को इस वेब साइट से संबंधित किसी भी विवाद पर सुनवाई करने या उन पर निर्णय देने का अधिकार रहेगा।  

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005

 राष्ट्रीय फैशन प्रोद्योगिकी संस्थान अनुभाग 2(एच) के तहत एक सार्वजनिक प्राधिकरण है, इसलिए, और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अनुभाग 4(1) (बी) के प्रावधानों को आगे बढ़ाते हुए, विश्वविद्यालय उसके नियंत्रण में जो जानकारी है उसे जनसाधारण को उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित मैनुअलों के रूप में इस वेब साइट के माध्यम से उपलब्ध करा रहा है, ताकि इस तरह के प्राधिकरण के कार्य करने के तरीके में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहन मिले।

 आशा की जाती है कि एनआईएफटी के वेब साइट के माध्यम से जो जानकारी सार्वजनक की जा रही है उससे नागरिकों को यह जानकारी को इलेक्ट्रोनी माध्यम से प्राप्त करने में सहूलियत होगी, और उन्हें इन जानकारियों को प्राप्त करने के लिए औपचारिक रूप से मांग नहीं करनी पड़ेगी। यद्यपि इस सूचना के संकलन में पर्याप्त एहतियात बरते गए हैं, यदि भूल-चूक से कोई त्रुटि उसमें घुस गई हो, तो उसे ठीक कर लिया जाएगा।