राष्ट्रीय फैशन तकनीकी संस्थान
भोपाल
     
here
      शैक्षणिक > नियमित कार्यक्रम {स्नातक}  
   
 
 

Intranet Login

Username:

Password:

niftmail
  बी॰ डिज़॰ {ऐसैसरी डिज़ाइन} | बी॰ डिज़॰ {टैक्सटाईल डिज़ाइन} | प्राध्यापक वर्ग  
   
   

उपाधिः बी॰ डिज़ाईन

समयावधिः 4 वर्ष

कुल स्थानः 30


     
बी॰ डिज़॰ {ऐसैसरी डिज़ाइन}      

फैशनऔर जीवन-शैली से सम्बन्धित अनुपूरक वस्तुएँ 

देश में अपने तरह का यह अद्वितीय पाठ्यक्रम है। अनुपूरक सामग्रियों की अभिकल्पना का पाठ्यक्रम परिकल्पना पद्धति, सामग्री व उत्पादन प्रक्रिया, उपभोक्ता-व्यवहार तथा बाज़ार के सतत् परिवर्तनशील चलन एवम् बाज़ार-विशयक भविष्यदर्शी अभिव्यक्ति, व्यापारिक-संव्यवहार एवम् परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में समग्र प्रवीणता विकसित करने के उद्देश्य से अच्छी तरह से परिभाषित और स्पष्ट पाठ्यक्रम है। एक दमदार उद्योग की स्थिति का निर्धारण उसके अपने ''सूत्र वाक्य'' से ही प्रकट होता है- व्यापार हेतु अभिकल्पना {डिज़ाइन फ़ॉर बिजिनैस} सर्वथा सफल उद्योग ''शिक्षा'' के संग  छात्रों की सीखने की प्रक्रिया में सम्मिलित है।

पाठ्यक्रम क्रमशः इन विषयावस्तुओं को प्रस्तुत करता है-

अनुपूरक वस्तुओं एवम् जीवन-शैली संबंधी उत्पाद का समग्र संरूप, बेशक़ीमती परिधान और आभूषण, चमड़े का सामान, पदत्राण, घड़ियाँ, उपहार, मेजपोश, काँच का सामान, कार्यालय असबाब, उपभोक्ता अभिमुख सृजन और फुटकर बिक्रीगत सृजन।

प्रत्येक ''निफ़्ट-केन्द्र'' से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में राष्ट्र का नेतृत्व बने। इस बात से विशेषज्ञता की हर श्रेणी में ऊँचा दर्ज़ा और गम्भीरता दोनों बढ़ेंगे और यह बात विशेष उत्पाद श्रेणी के भीतर अभिकल्पना, प्रबंधन, विपणन, और तकनीकी मुद्दों में साफ़ तौर पर परिलक्षित होगी।

भोपाल में व्यक्तिगत व आंतरिक सजावटी अनुपूरक वस्तुएँ:
उत्पादों का दायराः घरेलू सामग्री, समृद्ध उत्पाद, प्रकाश-सामग्री व प्रकाश नियतक, उद्यान आसन, स्नानागार व रसोई अनुषंगी सामग्री, खटके, कपाट-हत्थे, खिलौने एवम् बच्चों के लिए उत्पाद, वास्तुविद् आनुषांगिक सामग्री इत्यादि।

विषयवस्तुः
वर्ष-एक

अभिकल्पना का समान आधार पाठ्यक्रमः फैशन शिक्षा की अंतरतम शक्तियों को जानने के लिए एक समान आधार पाठ्यक्रम बनाया गया है, जिससे कि विद्यार्थी सही सामाजिक-साँस्कृतिक रूप में; फैशन व्यापार की आधारभूत बातों जैसे अभिकल्पना तकनीकी एवम् प्रबंधन की समझ से रू-ब-रू हों ओर उसे आत्मसात् कर सकें। इस पाठ्यक्रम का समग्र ध्यान विद्यार्थियों को उन आधारभूत बातों में प्रवीण करने की ओर रहेगा जिससे कि आने वाले वर्षों में, अभिकल्पना व तकनीकी कार्य के क्षेत्र में भावी ज्ञान अर्जित करने योग्य हो जाएँ।

शैक्षणिक उद्देश्य

  • फैशन उद्योग का एक विहंगावलोकन और दिग्विन्यास।
  • अभिकल्पना और तकनीकी पाठ्य सामग्री की शैक्षिक संरचना और उसके संदर्भ से परिचय करानाः इसका सकेन्द्रण और विषयवस्तु।
  • विचारने, सीखने, और सहेजने हेतु समृद्ध वातावरण उपलब्ध कराना।
  • फैशन उद्योग की आवश्यकताएँ तथा उभरती हुई चुनौतियों के संग फैशन उद्योग में एक लय ओर निफ़्ट के लक्ष्य एवम् समग्र दूरदर्शिता हेतु विद्यार्थियों में आधारभूत व समान उपस्थिति सुनिश्चित करना।
  • अभिकल्पना तथा तकनीकी विज्ञान के विषयों में समान रूप ज्ञान और व्यापक रूप में कौशल सामर्थ्य उपलब्ध कराना।

वर्ष-दो
पाठ्यक्रम विषयक सुपरिचयात्मक विशेषज्ञता का अनुस्थापन, सराहना और विभिन्न प्रकार की अनुषंगी सामग्रियों का स्पष्ट ज्ञान। फैशन उद्योग के सामाजिक-साँस्कृतिक एवम् ऐतिहासिक संदर्भ के वृहद् अनुस्थापन के साथ विभिन्न पदार्थों और प्रक्रियाओं की समझ एवम् कौशलों का विकास, निर्माण सिद्धांत, ऐन्थ्रोपोमीट्रिक्स, परिमाण एवम् परस्पर संबंध के सिद्धांत, फैशन के सामयिक चलन, उपभोक्ता और हाट के संदर्भ में भारत के साथ-साथ वैश्विक अनुस्थापन। आधारभूत अभिकल्पना के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाना।

वर्ष-तीन
शोध एवम् अधिरोपित अनुभवों के माध्यम से विषय में आधिकारिक सामर्थ्य एवम् अभियोग्यता का विकास।
एक तय दायरे में अनिवार्यता के बीच स्वाभाविक रूप  से वास्तविक अभिकलपना बनाने की समझ विकसित करने की अभियोग्यता। परिकल्पना की योजना को विस्तार देने की योग्यता जो तकनीकी की जटिलताओं और फैशन के प्रभाव को संयुग्मित करे।

फैशन की पहचान और मौजूदा फैशनचलन को बनाए रखने के सम्बन्ध में अभिकल्पना संग्रह एवम् दायरे के विकास की ओर संस्थाजनित सोच को जन्मने की योग्यता। विपणन व फुटकर मामले उत्पादों की बिक्री एवम् उपभोक्ता से जुड़े मामले, तकनीकी के सूक्ष्मतर पक्षों का मेल, विभिन्न प्रकार की सामग्रियों तथा प्रक्रियाओं के साथ-साथ, सड़कों पर बिकने वाले सामान के उत्पादन से लेकर शुद्धता लिए मूल्यवान् सामग्री के उत्पादन के विभिन्न स्तर आदि मामलों को सँभालने की सामर्थ्य का विकास।

वर्ष-चार
एकीकरण और समग्र व्यवसायिक सामर्थ्य का वास्तविक जीवन में अमल में लाना। व्यापार के संदर्भ में, परिकल्पना संवर्धन परियोजनाओं का भान और उनको कार्यरूप  में परिणत करने की व्यवसायिक योग्यताएँ और महात्म्य। किसी ख़ास तरह की अभिकल्पना की शैली और उदार नज़रिए का विकास; ठोस पदार्थों इत्यादि से दृष्टि-स्वरूप  के क्षेत्र में बहु-उत्पाद व बहु-सामग्रियों के निरूपण को बढ़ावा और औद्योगिक मानसिकता में ऊर्जा का समृद्ध करना।
व्यापार में एकीकृत अभिकल्पना के लिए व्यवसायिक सामर्थ्य का सघन कार्यारोपण और उसका प्रदर्शन करना।

जीवन वृत्ति
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन वृत्ति के विभिन्न प्रकार के अनेक अवसर प्रदान करता है; जैसे- अभिकल्पक के रूप  में , उत्पाद विशेष के प्रबंधक के रूप  में सादृश्य बहुमूल्य सामग्री विक्रेता के रूप में, उत्पाद प्रबंधक के रूप  में। साथ ही यह एक स्वतंत्र उद्यमी के रूप  में कई केन्द्रों पर प्रस्तावित विशेषज्ञता के दायरे में पर्याप्त विस्तार में बहु मूल्यवान् व परिधान्य आभूषण, चर्म-सामग्री, उपहार सामग्री, मेजपोश, घड़ियाँ, पदत्राण, हस्तशिल्प और रोज़मर्रा के जीवन से जुड़े उत्पादों हेतु विद्यार्थियों को एक व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराता है।