![]() |
![]() |
![]() |
|||||||||
| राष्ट्रीय फैशन तकनीकी संस्थान | |||||||||||
भोपाल |
|||||||||||
| उपलब्ध सुविधाएँ | |||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
निफ़्ट परिसर विश्वविद्यालय का हरा-भरा, विस्तार में पसरा हुआ परिसर दर्शनीय एवम् प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण उपलब्ध कराता है। कलियासोत बाँध व पहाड़ी की ओर से बड़े ख़ूबसूरत नज़ारे दिखते हैं। संस्थान की इमारत में सर्व-सुविधायुक्त शैक्षणिक कक्ष, शिल्प-शालाएँ, कार्यशालाएँ, स्रोत केन्द्र, सूचना तकनीकी-प्रयोगशाला, प्रशासनिक खण्ड, जलपान गृह आदि छात्रों हेतु सीखने का उम्दा वातावरण बनाते हैं।
छात्रावास {छात्राओं के लिए} परिसर से 10 किलोमीटर दूर श्यामला पहाड़ी पर स्थित, टैगौर छात्रावास में, प्रथम वर्ष की 42 छात्राएँ आराम से रह सकतीं हैं। श्यामला पहाड़ी परिक्षेत्र भोपाल के सुशिष्ट नागरिकों के लिए पहचाने जाने वाले इलाकों में से एक है। विधान सभा, मुख्यमंत्री निवास, भारत भवन, अशोक-लेक व्यू होटॅल, बड़ी झील आदि बस यहाँ से कुछ ही क़दमों की दूरी पर स्थित हैं। इसमें हर कमरे में दो व्यक्तियों के लिए रहने के लिए पर्याप्त स्थान है और वे तमाम आवश्यक वस्तुओं, जैसे- बिस्तर, आधुनिकतम गद्दे, अध्ययन मेज, कुर्सी एवम् अलमारी आदि सुविधाओं से लैस हैं। इसमें मिलने आने वालों के लिए कक्ष, भोज्य-भण्डार {पैण्ट्री}, चिकित्सा-कक्ष और पूरे समय गर्मपानी की सुविधा है। 24 घण्टे महिला प्रभारी, महिला संरक्षक, बुलावे पर चिकित्सक के आने और भूतपूर्व सुरक्षा कर्मचारियों की सुरक्षा-व्यवस्था आदि उपलब्ध हैं। छात्रावास में डिश टी. वी. की सुविधा से युक्त और घर की चहारदीवारी के भीतर खेले जाने वाले खेलों से भरपूर एक मनोरंजन-गृह भी है। बैडमिण्टन, व्हालीबॉल, बास्केटबॉल रिंग आदि उपलब्ध कराने का प्रावधान है। छात्रावास {छात्रों के लिए} छात्रों के लिए परिसर में ही आवास सुविधा है। तीन शयन-कक्षों व रसोई एवम् हॉल वाले सुरुचिपूर्ण अधिकारियों का यह आवास-प्रभाग परिसर में ही स्थित है, जो प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आवास प्रदान करता है। इसमें हर कमरे में दो व्यक्तियों के लिए रहने के लिए पर्याप्त स्थान है और वे तमाम आवश्यक वस्तुओं, जैसे- बिस्तर, आधुनिकतम गद्दे, मेज, कुर्सी, अंदरूनी दूरभाष् व्यवस्था एवम् अलमारी आदि सुविधाओं से लैस हैं। भूतल पर एक जलपान-गृह/भोजनालय और मनोरंजन कक्ष है। डिश टी. वी. की सुविधा, खेलों की सुविधा, बुलावे पर चिकित्सक के आने, पुरुष संरक्षक, 24 घण्टे सुरक्षा-व्यवस्था आदि सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। अभिभावकों के लिए अतिथि-गृह परिसर मंे अभिभावकों के विश्राम हेतु अतिथि-गृह उपलब्धता के आधार पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको पूर्व सूचना देनी होगी; यदि उस समय स्थान रिक्त होता है तो मात्र साधारण शुल्क पर यह उपलब्ध है। परिवहन छात्रों को सभी दिवसों में, छुट्टियों के दिनों को भी मिलाकर, 24 घण्टे परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 52 आसन वाली एक बस को वार्षिक मूल्य पर अनुबंधित किया गया है। छात्राएँ श्यामला पहाड़ी स्थित छात्रावास से प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से बस द्वारा परिसर हेतु यात्रा करेंगी और लगभग सायं 8:30 बजे तक अपने गंतव्य पर पहुँचा करेंगी। यदाकदा होने वाली आसपास की शैक्षणिक यात्राओं, औद्योगिक यात्राओं आदि हेतु भी बस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जलपान-गृह/भोजनालय परिसर में स्थित जलपानगृह एवम् भोजनालय सभी छात्रों हेतु स्वास्थ्यकर भोजन उपलब्ध कराता है। सत्र के भोजन हेतु लिए गए शुल्क में छात्रों को जलपान, दोपहर को भोजन, संध्याकाल में अल्पाहार और रात का भोजन सभी दिवसों में {छुट्टियों को मिलाकर} दिया जाता है। छात्राओं को बस सुविधा दी जाती है, जिससे कि वे परिसर में जलपान से लेकर रात तक का भोजन कर सकें।
अंतर्जाल {इण्टरनैट} परिसर में सभी छात्रों के लिए, 2 मैगाबाइट्स प्रति सैकेण्ड की रफ़्तार {आर एफ़ टावर} वाली अंतर्जाल अभिगम्य सुविधा दी जाती है। परिसर के प्रधान भागों में वाइ-फ़ाइ सुविधा से युक्त हैं। खेल-कूद एवम् मनोरंजन निफ़्ट-भोपाल के परिसर में सालभर होने वाले बहुत से उत्सव, कार्यक्रम और महत्त्वपूर्ण आयोजनों से यह एक स्पंदन से पूर्ण उत्सवी स्थान है। खेलों में चहारदीवारी में खेले जाने वाले और मैदानी खेलों की पूरी सुविधा दी गई है। सभा-गतिविधियाँ जैसे-साँस्कृतिक, खेलकूद एवम् रोमांचक; छायांकन, साहित्यिक, पर्यावरण और सामाजिक गतिविधियाँ आदि यहाँ के अनिवार्य लक्षण हैं। यहाँँ ''स्पैक्ट्रम'' नाम से वार्षिक साँस्कृतिक कार्यक्रम मनाया जाता है और निफ़्ट केन्द्रों द्वारा आयोजित खेलकूद और साँस्कृतिक उत्सवों में छात्रों को भाग लेने हेतु उत्साहित करते हैं।
निफ़्ट-विक्रय केन्द्र निफ़्ट-विक्रय केन्द्र पर शैक्षणिक आवश्यकताओं के मद्देनज़र सारे स्टेशनरी और खर्च हो जाने वाले सामान की उपलब्धता परिसर में ही करा दी जाती है। संस्था द्वारा वार्षिक अनुबंध पर जिसमें कि छात्रों को दी जाने वाली छूट भी सन्निहित है; छायाप्रति, मुद्रण, ज़िल्दसाज़ी और लैमिनेशन आदि सुविधाएँ भी दी गई हैं। चिकित्सक एक योग्य चिकित्सक प्रतिदिन परिसर में छात्रों की जाँच के लिए आता है। चिकित्सा-सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है; जिसमें कि वे जीवन रक्षक दवाएँ जो तत्काल आवश्यक हो सकती हैं, वे भी उपलब्ध हैं। आकस्मिक स्थिति में चिकित्सक बुलावे पर भी परिसर में उपलब्ध है। छात्र चिकित्सक के अपने अस्पताल में जा सकते हैं, और इसके लिए चिकित्सक को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं। चिकित्सा-अभ्यर्थन बीमा सभी छात्रों को चिकित्सा सुविधा हेतु, चिकित्सा-अभ्यर्थन बीमा से बीमित किया गया है। प्रत्येक छात्र का रुपये 50,000 मात्र से, वार्षिक सीमित खर्चों के लिए, बीमा किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर, संस्था के छात्रों को भोपाल एवम् राष्ट्र के प्रमुख नगरों में बिना किसी नक़द राशि के चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। परामर्श-सेवा छात्रों के लिए एक योग्य एवम् मनोरोगों के समाधान में सिद्धहस्त मनोचिकित्सक सप्ताह में तीन बार, परिसर में परामर्श हेतु आएँगे। कोई भी छात्र बिना किसी शुल्क के परामर्श ले सकते हैं। वह नियमित रूप से परिसर में व्यक्तियों के परस्पर संबंधों के बारे में; समूह की ओजस्विता के बारे में ओर तनाव व दवाब के समय प्रबंधन आदि विषयों पर कार्यशाला आयोजित करते हैं। |
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||
![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||