![]() |
![]() |
![]() |
|||||||||
| राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी | |||||||||||
|
|
|||||||||||
| परिचय | | नियमित कार्यक्रम | | सतत शिक्षा | | संकाय | ||||||||
| शैक्षिक | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
निफ्ट के पाठ्यक्रम से पता चलता है कि यह विद्यार्थियों को सुगमता से विश्व के नेटवर्क के साथ जोड देता है और साथ ही स्थानीय उद्योग की प्रवृत्तियों को अपना कर उनकी प्रशंसा अर्जित करता है । बहुविषयक और व्यापक अवस्थापना युक्त इस संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है । उद्योग और वाणिज्य क्षेत्र के परिवर्तनीय प्रतिमानों से प्रेरित हो कर शैक्षिक और उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा इसकी विषय-वस्तु और पद्धति की निरंतर समीक्षा की जाती है । निफ्ट डिजायन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में चार-वर्षीय स्नातक और द्वि-वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम चलाता मृदाविज्ञान (पैडागोगी) मूल्यांकन शिल्प सर्वेक्षण और प्रलेखनः निफ्ट की शिल्प समूह की एक पहल के रूप में विद्यार्थी अपने उत्पादों के मूल्य संवर्द्धन के लिए शिल्पकारों के साथ घनिष्ठ संपर्क स्थापित करने और उनके साथ कार्य करने के वास्ते क्षेत्रीय दौरे करते हैं । शैक्षणिक दौरेः विद्यार्थी निरंतर औद्योगिक एककों के दौरे करते हैं ताकि सैद्धांतिक ज्ञान को अभ्यास के साथ एकीकृत किया जा सके । वे संग्रहालयों, कला के गलियारों, प्रदर्शनियों और व्यापार मेलों के दौरे भी करते हैं ताकि नवीनतम फैशन प्रवृत्तियों की जानकारी हासिल कर सकें । उद्योग में इन्टर्नशिपः विद्यार्थी इन्टर्नशिप छः से आठ सप्ताह की होती है जिसके दौरान वे उद्योग की अवस्थापना और उसके कार्यात्मक संघटकों को समझ पाते हैं । इस इन्टर्नशिप की अवधि में विद्यार्थी उद्योग की वास्तविक स्थितियों के अनुकूल अपने ज्ञान का संवर्द्धन करते हैं और उन्हें अभ्यास के लिए प्रोजेक्ट भी दिए जाते हैं जिनसे वे वास्तविक परिस्थिति में निर्णय लेने के लिए स्वयं को सक्षम अनाने के गुण सीखते हैं । यह इन्टर्नशिप उद्योग और विद्यार्थियों के बीच संबंधोंे को सुदृढ़ बनाने में भी सहायक होती है । डिजाइन संग्रहण/डिप्लोमा परियोजना : विद्यार्थियों द्वारा शुरू किए गए स्नातक के प्रोजेक्ट में अध्ययन के समय आत्मसात किए जाने वाले विभिन्न कौशल भी समाहित हैं । उद्योग द्वारा प्रयोजित प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक विद्वता को बढ़ाने और उसको प्रदर्शित करने के लिए चुनौतीपूर्ण अवसर प्रदान करता है । |
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
![]() |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||