राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      प्रतिभासंपन्न छात्र        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

निफ्ट की अवस्थापना वर्ष 1986 में हुई थी, तब से अब तक उसको 6000 से भी अधिक प्रतिभासंपनन छात्र प्रशिक्षित करने का गौरव प्राप्त है । ये छात्र उद्योग जगत में प्रमुख निर्णय लेने की अवस्थिति में कार्य कर रहे हैं और ये भारत और विदेश में परिवर्तनकारी एजेंटों के रूप में फैशन व्यवसाय के भविष्य की रूप रेखा तैयार करने में सक्रिय हैं । ये प्रतिभासंपन्न छात्र प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में उद्यमियों, ब्राण्ड प्रबंधकों, गुणवत्ता नियंत्रकों, डिजाइनरों, फैशन समन्वकों, व्यापारियों, उत्पादन प्रबंधकेां और विपणन समन्वकों, के रूप में कार्य कर रहे हैं । इनमें से कतिपय प्रतिभासंपन्न छात्र स्वयं सफल ब्राण्ड बन गए हैं । डिजाइन क्षेत्र के प्रतिभासंपन्न छात्रों ने मिलान, पेरसि, न्यूर्याक के प्रमुख स्थलों और अन्य फैशन केन्द्रों में अपनी प्रतिीाा का प्रदर्शन किया है । वे मीडिया और फिल्म जगत मे भी सक्रिय है । संपूर्ण विश्व के प्रतििष्ठत व्यक्ति और फैशन में अग्रणी, स्वयं की स्टाईलिंग और डेªसिंग का श्रेय, इन डिजाइनरों को देते हैं जो उनकी सफलता गाथा का प्रमाण है । गैर-सरकारी संगठनों के साथ कार्य कर रहे कुछ प्रतिभासंपन्न छात्र, शिल्पकारों तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी और डिजाइन को एक दूसरे के साथ जुटाने में आधारिक स्तरों पर अपने ज्ञान का संवर्द्धन करने के प्रति भी सक्रिय हैं ।

निफ्ट प्रतिभासंपन छात्रसंघ

निफ्ट का प्रतिभासंपन्न छात्र संघ किसी भी संस्थान का प्रतिभा संपन्न छात्र संघ, भूतकाल और वर्तमान के बीच गतिशील संपर्क सूत्र में कार्य करता है । प्रतिभासंपन्न छात्रों को अपनी सुविज्ञता और अनुभव का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करने के एक प्रयास के रूप में तथा उनके प्रशिक्षण स्थल के साथ उनके संबंध को कायम रखने के प्रयोजन से वर्ष 2002 में प्रतिभा संपन्न छात्र संघ की स्थापना की गई थी । निफ्ट के इस प्रतिभासंपन्न छात्र संघ का प्रयास निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त करना है :-

  • निफ्ट के विद्यमान छात्रों और प्रतिभा संपन्न पूर्व छात्रों के बीच प्रतिभासंपन्न पूर्व छात्रों के नेटवर्क के दायरे के भीतर पारस्परिक लाभप्रद संबंध स्थापित करना और उसको सुदृढ़ बनाना ।
  • प्रतिभा संपन्न पूर्व छात्रों को निफ्ट के कार्य और प्रगति में सक्रिय भूमिेका को प्रोत्साहन देना ताकि उनके प्रशिक्षण स्थल के संवर्द्धन में उनका योगदान प्राप्त किया जा सके ।
  • जरूरतमंद और पात्र विद्यार्थियों को सहायता देने के लिए छात्रवृत्ति निधि की स्थापना करना और उसका प्रबंध करना ।
  • उद्योग जगत और संस्थान के बीच घनिष्ट संबंध स्थापित करना ताकि निफ्ट की शिक्षा प्रणाली को उद्योग की आवश्यकताओं और प्रौद्योगिकीय विकास के अनुकूल बनाया जा सके ।
  • निफ्ट के विद्यमान छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रोजेक्ट कार्य, अनुसंधान संबंधी शोध पत्र या अन्य व्यवसायिक क्रियाकलाप के लिए उनको दिए जाने वाले पुरस्कार और पारितोषिक की स्थापना करना तथा साथ ही निफ्ट के विद्यमान छात्रों और प्रतिभासंपन्न पूर्व छात्रों द्वारा की गई उत्कृष्ट सामाजिक और सामुदायिक सेवाओं के लिए उनको सम्मानित करना ।
  • नागरिकों के निर्मित या धर्मार्थ अथवा संवर्द्धनकारी प्रकृति के क्रियाकलाप शुरू करना अथवा उनका आयोजन करना ।