राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      शैक्षिक        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

स्नातक कार्यक्रम | स्नोतकोत्तर कार्यक्रम

स्नातक कार्यक्रम - डिजाइन

स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - फैशन डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - लैदर डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - उपरकण डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - टैक्सटाइल डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - निटवियर डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - फैशन संप्रेषण

स्नातक कार्यक्रम - टैक्नालॉजी

स्नातक कार्यक्रम (बीएफटेक) - परिधान उत्पादन

स्नातक कार्यक्रम (बी डेस). निटवियर डिजाइन

निटवियर डिजाइन, नई विष्व व्यवस्था में एक उन्नत क्षेत्र के रूप में उभर रहा है । फैषन और वस्त्र विभाग द्वारा संचालित निटवियर डिजाइन पाठयक्रम को भारतीय निंटिग उद्योग की भावी आवष्यकताओं को ध्यान में रखकर उसके सुसंगत बनाया गया है । इससे विद्यार्थियों को षिमासीकी और स्टॉल की कंप्यूटरीकृत लैट बैउ निंटिंग मषीनों जैसे अत्याधुनिक उपकरणें पर काम करने का अवसर प्राप्त होता है । इसके साथ ही उन्हें इस समय प्रचलित तकनीक और परिवर्तनीय वातावरण में तथा निटिंग विनिर्माण तकनीक, प्रसंस्करण और परिधान विनिर्माण के संभावित अवस्थापना संबंधी विकासषील परिवेष में कार्य करने का भी अवसर प्राप्त मिलता है ।

अंश

वर्ष 1
सामान्य बुनियादी कार्यक्रम में डिजाइन

वर्ष 2
इस पाठयक्रम के दूसरे वर्ष में विद्यार्थियों को फैषन कला और निर्देषन, मूल बुनाई और हस्त निंटिग, वस्त्र विज्ञान, प्रसंस्करण और निटिंग प्रौद्योगिकी से परिचित कराया जाता है । उन्हें कंप्यूटर के अनुप्रयोग, परंपरागत वस्त्रों के पेटर्न बनाने और उनका निर्माण करने, सर्फेस तकनकी और उत्पाद विकास प्रोजेक्ट की इनपुट भी मिलती है । दूसरे वर्ष के कार्यक्रम का समापन उद्योग इंटर्नषिप के साथ होता है ।

वर्ष 3
इस पाठयक्रम के तीसरे वर्ष में विद्यार्थियों को फैषन कला और निर्देषन, पेटर्न बनाने, ड्रेपिंग और निर्माण, कंप्यूटरीकृत निटिंग, उत्पाद की अवधारणा बनाना, मर्चेडईजिंग और विपणन तथा उन्नत निटिंग टैक्नालॉजी के क्षेत्र में कार्य करने के लिए षिल्प संबंधी सर्वेक्षण करने और उनके प्रलेखन भी तैयार करने होते हैं ।

वर्ष 4
इस पाठयक्रम के अंतिम वर्ष विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को परिष्कृत करने और उद्योग के अनुकूल बनाने के लिए अनके चुनिन्दे विषय लेने होते हैं तथा साथ ही एक अनुसंधान आधारित स्वतंत्र प्रोजेक्ट भी पूरा करना होता है । इस अंतिम सत्र में उन्हें किसी औद्योगिक ग्राहक, निर्यात सदन, डिजाइनर अथवा किसी गैर-सरकारी संगठन के साथ ग्रेज्युएषन प्रोजेक्ट भी पूरा करना होता है । इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों को प्रयोजक द्वारा दिए गए संक्षिप्त विवरण के आधार पर कार्य करना अपेक्षित होता है । इस कार्यक्रम का परिसमापन ग्रेज्युएट प्रदर्षन के साथ होता है ।

जीवनवृत्ति
इस पाठयक्रम को इस तरीके से बनाया गया है ताकि घरेलू और निर्यात क्षेत्र में सर्कुलर और लेटबैड निंटिग की चुनौतियों का सामना करने के लिए सुप्रषिक्षित और समक्षम व्यवसायिक तैयार किए जा सकें । यह पाठयक्रम विद्यार्थियों को सृजनकारी प्रबंधकों, मर्चेन्डाईजरों, उत्पादन प्रबंधकों और उद्यमियों के रूप में अपनी जीवनवृत्तिका अपनाने के लिए सक्षम बनाता है ।

शीर्ष नियोक्ता
मदुरा गारमेंटस, आईटीसी एलआरबीओ, गैप, ट्रिबग, रेमण्ड, गुप्ता एक्जीम, केस्केड एंटरप्रोईज, प्रतिभा सिंटेक्स, नाहर ग्रुप आफ इण्डस्ट्रीज, एसपीएल इण्डस्ट्रीज, राजाह हौजरी, औसवाल वूलन मिल्स, यनी स्टाईल इमेंजिस, इण्डियन टेरेई, इंपल्स, इंटरनेषनल, अरविंद ब्राण्डस, ओरिएंट क्राप्ट, लाकरा, ब्रदर्स, मेट्रिक्स, आरएमएस जॉस आदि ।