राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      शैक्षिक        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

स्नातक कार्यक्रम | स्नोतकोत्तर कार्यक्रम

स्नातक कार्यक्रम - डिजाइन

स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - फैशन डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - लैदर डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - उपरकण डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - टैक्सटाइल डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - निटवियर डिजाइन
स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - फैशन संप्रेषण

स्नातक कार्यक्रम - टैक्नालॉजी

स्नातक कार्यक्रम (बीएफटेक) - परिधान उत्पादन

स्नातक कार्यक्रम (बी डेस) - लैदर डिजाइन

चर्म डिजाइन चर्म उद्योग के सामान और अपैरल दोनों प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करता है । फैशन और अपैरल विभाग द्वारा संचालित यह कार्यक्रम विशिष्ट लक्षित बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते सामग्री के ज्ञान सहित चर्म अपैरल और उत्पादों में डिजायन की अवधारणा के एकीकरण पर बल देता है । विद्यार्थियों को क्षेत्रीय दौरों, चर्मशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने और उद्योग की इन्टर्नशिप के माध्यम से चर्म उद्योग से परिचित कराना इस पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग है । इस कार्यक्रम के बाजार अनुसंधान से लेकर उत्पाद विकास के लिए सामग्रीकृत और तकनीकी ज्ञान प्रदान करने तक की बहुविषयक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों में चर्म क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के उत्पादों के लिए विभिनन प्रकार की सामग्री को संभालने की क्षमता विकसित होती है ।

अंश

वर्ष 1
सामान्य बुनियादी कार्यक्रम डिजाइन में

वर्ष 2
इस कार्यक्रम के दूसरे वर्षर् में विद्यार्थियों को चमडे और गैर चमड़े की सामग्री को समझने, डिजाइन कौशल बढ़ाने और उत्पाद निर्माण करने की अवधारणा विकासित करने का ज्ञान प्रदान किया जाता है । विद्यार्थियों को फैशन इल्स्ट्रेशन, पेटर्न बनाने और उनका निर्माण करने, चमडे को संसाधित करने, आधारिक तकनीक, क्षेत्रीय अध्ययन, कंप्यूटर का उपयेाग करने, चमडे के परिधानों और छोटे सामान की फुटकर बिक्री करने और उनके डिजाइन तैयार करने आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ।

वर्ष 3
इस कार्यक्रम के तीसरे वर्ष में विगत वर्ष में अर्जित ज्ञान के आधार पर विभागीय विशेषज्ञाता प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है । इसका संकेन्द्रण चमडा उद्योग की विनिर्माण प्रक्रियाओं, चमडा संसाधित करने की तकनीकी और डिजाइन अवधारणाओं और कौशल का और अनुप्रयोग पर होता है । इसके अतिरिक्त उन्नत इल्स्ट्रेशन और तकनीकी रेखाचित्रण उन्नत पेटर्न बनाने, निर्माण करने, उत्पादों के विपणन, तथा आपूर्ति श्रृंखला, उत्पादन प्रणालियां और विश्लेषण आदि भी चमडा अध्ययन के अन्य प्रमुख क्षेत्र हैं । विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव अर्जित करने के लिए चमड़ उद्योग के साथ इन्टर्नशिप का प्रशिक्षण भी दिया जाता है ।

वर्ष 4
इस इस कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में विद्यार्थियों द्वारा चुनिंदा विषयों पर अनुसंधान और विकास पर विशेष बल दिया जाता है । विद्यार्थियों को डिजायन और उत्पादन के क्षेत्र में चमड़ा उद्योग द्वारा प्रायोजित स्नातक के प्रोजेक्ट को भी पूरा करना होता है ।


जीवनवृत्ति
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को चमडा उद्योग में उत्पाद विकास, उत्पादों के विपणन, गुणवत्ता आश्वासन, फुटकर और अन्य क्षेत्रों की व्यापक श्रृंखला में अपनी जीवनवृत्तिका अपनाने के लिए सक्षम बनाता है । इसके अतिरिक्त यह पाठयक्रम विद्यार्थियों को विनिर्माण और निर्यात/देशीय एकक स्थापित करने के लिए भी उद्यमी कौशल प्रदान करता है ।

शीर्ष नियोक्ता
अल्पाईन इंटरनेशनल, लिबर्टी, क्रयू बॉस, सेंचुरी ऑवरसीज,, बीसीसी, ट्रिबंग, सुपरहाउस लेदर्स लिं. अपोलो इंटरनेशनल, रबिया लेदर्स, इम्पल्स, ए बी सी लेदर्स लि., विवाल्डी लेदर्स, भारतीय इंटरनेशनल आदि ।