राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      अनुसंधान व पहल        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

शिल्प कलस्टर पहल
शिल्प कलस्टर पहल संस्थान का शिल्प समूह अभिक्रम देश के शिल्प क्षेत्र को मुख्य धारा में समाहित करने के लिए सावधानी पूर्वक बनाया गया एक कारगर सूत्र है । निफ्ट, ग्रामीण विकास मंत्रालय, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प और हथकरघा) के कार्यालयों और राष्ट्रीय पटसन विकास के सहयोग से समस्त शिल्प, कुटीर उद्योग और व्यवसायिक क्रियाकलापों की समग्र प्रगति की दिशा में शिल्प समूह अभिक्रम विकसित कर रहा है औश्र उसे क्रियािन्वत कर रहा है । इस परियोजना का उद्देश्य निफ्ट के सक्रिय सहयोग से उसकी व्यवसायिक क्षमताओं का उपयोग, डिजाइन, टैक्नालाजी विपणन और प्रबंधन के साथ-साथ बाह्य सुविज्ञता को क्षेत्रों में करना तथा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे समस्त विकासात्मक क्रियाकलापों को सहक्रियाात्मक बनाना है ।

निफ्ट की भूमिका

  • समग्र परियोजाना निर्देशन, कार्यनीति बनाना, क्रियाकलापों का प्रबंधन और समन्वयन और अनुसूचियां बनाना ।
  • स्टेकहोल्डरों के साथ विशेष घनिष्ठ संबंध और नेटविर्कग स्थापित करने सहित समग्र समग्र क्रियान्वयन ।
  • बहुविषयक अनुसंधान, एक्रॉस डिजाइन, प्रबंधनऔर टैक्नालॉजी के माध्यम से ज्ञान का संवर्द्धन और रूपांतरण की सुविज्ञता ।
  • ज्ञान के अंतरण कार्यक्रमों के माध्यम से क्षमताओं और योग्यताओं का मूल्यांकन और संवर्द्धन ।
  • मानिचित्र बनाने के असर और संभावित बाजार, ब्राण्डिंग और संवर्द्धनकारी कार्यनीतियां तथा संभावित वाणििज्यक संरक्षण की नेटविर्कंग ।
  • डिजाइन और विकास द्वारा उत्पादों, प्रक्रियाओं और औजारों का नवीनीकरण ।
  • तकनीकी जानकारी बढ़ाना, प्रवृत्ति का अध्ययन, गुणवत्ता के मानदण्ड और उनकी व्यवस्था ।
  • आसूचना विकास और बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए जमीनी तकनीकी सहायता प्रणालियां बनाना और उनकी जानकारी को आपस में बांटना ।
  • वास्तविक जीवन शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए शैक्षणिक क्रियाकलापों का एकीकरण तथा विभिन्न क्रियाकलापों के लिए विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमताओं का उपयोग करना ।

सामाजिक व्यवस्था सहित व्यवसायिक शिक्षा

संस्थान ने अपने शैक्षणिक क्रियाकलापों को सुनियोजित ंग से समूह अभिक्रम उन्मुख बनाया है ताकि विद्यार्थि विकासशील क्षेत्र के अवसरों के बारे में सीख सके और युवा प्रवर्तनकारी एजेंटों के रूप में कार्य कर सके । विद्यार्थी चौथे सेमेस्टर में सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक परिवेश का वास्तविक ज्ञान अर्जित करने के लिए शिल्प क्षेत्रों का दौरा करके शिल्प क्षेत्र का अध्ययन करते हैं और वहां शिल्पकारों से संपर्क स्थापित करते हैं । इस कार्यक्रम के पांचवे सेमेस्टर में वे निफ्ट के केन्द्रों में बाजार का पता लगाने और उत्पाद विकास के लिए वहां आने वाले शिल्पकारों के संपर्क में उपयुक्त डिजाइन और टैक्नालॉजी के उन्नयन से अनुवर्ती कार्रवाई करते हैं ।

नेटवर्क और विस्तार

शिल्प समूह अभिक्रम की परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर शुरू की जा रही है । विभिन्न क्षेत्रों में निफ्ट की उपस्थिति इसे संपूर्ण देश मे फैलाने में सक्षम होगी निफ्ट के प्रत्येक केन्द्र ने जो कि अपने क्षेत्र के विशिष्ट शिल्प और सौन्दर्य का विशेषज्ञ है, इस शिल्प समूह अभिक्रम के लिए निम्नोक्त समूह का चयन किया है:-

डिजाइन स्टूडियो

निफ्ट के प्रत्येक केन्द्र में डिजाइन स्टूडियों की स्थापना एक ऐसी नई योजना है जो व्यवसायिक सेवाएं प्रदान करेगी और इस कारोबार की सभी आवश्यकाताओं को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान करेगी जिनमें प्रवृतियां, पूर्वानुमान और बाजार आसूचना, उत्पाद विकास और प्रशिक्षण शामिल हैं । डिजाइन स्टूडियों एक ऐसा माध्यम है जो कि मूल्य श्रृंखला का सुव्यवस्थित ंग से एकीकरण करने में सहायक होगा ।

आई एम (निफ्ट की पहल)

निफ्ट ने अपनी पहचान कायम करने के प्रयोजन से आई एम (निफ्ट की पहल) आरंभ की जो कि भारतीय है, आत्म विश्वास तथा हम एक हैं का प्रतीक है, के अंकाक्षन के ब्राण्ड को शुरू करके शिल्प समूहों द्वारा निर्मित सभी उत्पादों को एक ही छत की नीचे एकत्रित करने का बीड़ा उठाया है । यह प्रयास सिद्ध करता है कि शिल्प को केवल कर्म के रूप में अभिज्ञात किया जा सकता है न कि किसी जाति और धर्म मत द्वारा ।

निफ्ट के इन समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और उनकी फुटकर बिक्री करने के लिए विकास आयुक्त आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से राजीव गांधी हस्त कला भवन, बाबा खडक सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001 में फुटकर बिक्री केन्द्र खोला है । इस फुटकर बिक्री केन्द्र का उद्घाटन 18 अक्टुबर, 2008 को माननीय वस्त्र मंत्री श्री शंकर सिंह बघेल और माननीय ग्रामीण विकास मंत्री, डा. रघुवंश प्रसाद सिंह ने किया । इस फुटकर ब्रिकी केन्द्र में अपैरल से लेकर गृह सज्जा और जीवन शैली के उत्पाद, हस्तशिल्प की वस्तु तथा अन्य अनेक प्रकार की कलात्मक वस्तुएं बिक्री के लिए सुलभ हैं । यह पुरातन और अत्याधुनिक कलात्मक वस्तुओं का एक ऐसा सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है जो कि इसे सर्वोत्कृष्ट एवं आकर्षक बिक्री केन्द्र बनाता है ।