राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
   
      संस्थान        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

सुविधाएं

राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में शिक्षा देने के लिए एक प्रमुख संस्थान है । इस संस्थान में थ्यौरी और प्रैक्टिकल दोनों प्रकार की शिक्षा देने के लिए पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं । निफ्ट, विश्व का सर्वोत्तम सजीव, सुन्दर नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित संस्थान है जिसमें क्लास रूम, डिजाइन स्टूडियो व प्रयोगशालायें उपलब्ध हैं । यहां शिक्षा का वातावरण है और विद्यार्थी भी इन सुविधाओं का पूर्ण लाभ उठाते हैं ।

डिजाइन स्टूडियो :-
डिजाइन स्टूडियों और तकनीकी प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को नवीनतम मशीन पर कार्य करने व प्रयोग करने के अवसर प्राप्त होते हैं ।

उच्च क्वालिटी की कक्षा
सभी कक्षाओं में नवीनतम व उन्नत मशीनरी उपलब्ध है जिसका विद्यार्थी पूर्ण लाभ उठा रहे हैं ।

आई टी युक्त शिक्षा
फैशन शिक्षा में आसूचना प्रौद्योगिकी का एक विशेष स्थान है । सभी निफ्ट केन्द्रों में आसूचना सहयोग उपलब्ध है और कंप्यूटर लैब में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनका विद्यार्थी पूर्ण लाभ उठा रहे हैं ।

संसाधन केन्द्र :-
राष्ट्रीय संसाधन केन्द्र और नई दिल्ली का संसाधन केन्द्र ज्ञान व प्रबंधन के स्तम्भ हैं । इन केन्द्रों में विद्यार्थियों को पूरे विश्व की सुव्यवस्थित जानकारी मिलती है । प्रत्येक संसाधन केन्द्र में प्रिंट का संग्रह सुव्यवस्थित रूप से प्रलेखित किया गया है । इन संसाधन केन्द्रों में डिजाइन समुदाय, उद्योग के कार्मिकों और उद्यमी को भी पूर्ण जानकारी मिलती है । इन केन्द्रों में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं ।

  • पुस्तकें और पत्रिकाएं
  • फैशन और वस्त्र से संबंधित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाएं
  • आडियों विजुअल
  • वाईएसएल, चनाल, अरमानी आदि का अंतर्राष्ट्रीय संग्रह
  • रितु कुमार, हेमंत त्रिवेदी, रोहित बल, सुनित वर्मा और निफ्ट के विद्यार्थियों का संग्रह
  • टैक्सटाइल संग्रह

निम्नलिखित सेवाऐं भी उपलब्ध हैं :

  • संदर्भ सेवा
  • ओपीएसी
  • ग्रंथसूची
  • ग्रंथसूची
  • सूचकांक
  • प्रचालन
  • रिकोग्राफिक सेवा
  • कलर सेवा

सम्मेलन कक्ष
संस्थान में बड़े बडे़ व सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त सम्मेलन कक्ष उपलब्ध हैं । जिनमें विचार-विमर्श, प्रस्तुतीकरण और संगोष्ठी आदि आयोजित की जाती है ।

शोकेस
संस्थान में उपलब्ध एम्फीथियेटर में विद्यार्थी अपना प्रस्तुतीकरण और संग्रह का प्रदर्शन करते है ।

मनोरंजन :-
संस्थान में बनाए गए विभिन्न सांस्कृतिक और ड्रामा क्लब, खेलकूद क्लब, फोटोग्राफी क्लब आदि नियमित रूप से विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए गतिविधियों करते रहते हैं । निफ्ट के कैम्पस में इन आयोजन के लिए प्रर्याप्त स्थान है और विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार इन क्लब में भाग लेते हैं ।

खान पान की व्यवस्था
कैम्पस में ही उपलब्ध कैंटीन में उचित खान पान की व्यवस्था की गई है जहां बैठकर विद्यार्थी अपने साथियों के साथ विचार विमर्श करते हैं और अपनी थकान दूर करते हैं ।

स्वास्थ्य की रक्षा
संस्थान में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की देख-रेख के लिए एक डाक्टर और नर्स की नियुक्ति की गई है जो विद्यार्थियों को समय-समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं । एक मनोचिकत्सक भी संस्थान में उपलब्ध है जो विद्यार्थियों को समय-समय पर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करती है और उनका मबोबल बढ़ाती हैं ।

हॉस्टल
निफ्ट अपने सभी केन्द्रों में लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधाएं प्रदान करता है । बंगलौर, चैन्नई, हैदराबद, मुम्बई और रायबरेली के कैम्पस में ही स्थाई हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है । यद्यपि नई दिल्ली, कोलकाता और गांधीनगर में कैम्पस में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन छात्राओं को हॉस्टल जैसी सुविधा बाहर उपलब्ध करवाने के लिए उचित कार्रवाई की गई है । इन हॉस्टलों को न लाभ न हानि स्तर पर चलाया जाता है । रायबरेली में निफ्ट कैम्पस में ही लड़कों को हास्टल की सुविधा उपलब्ध है । सभी हॉस्टल में सिक्योरटी का उचित प्रबंध किया गया है और डाक्टर और हॉस्टल वार्डन आवश्यकतानुसार तुरंत बुलाये जा सकते हैं । इन हॉस्टल में टीवी, पत्रिकाएं, और खेलकूद की सुविधाएं भी उपलब्ध है ।