राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      एफ ए क्यू        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

1      क्या निफ्ट की डिग्री पूरे विश्व मे मान्य है ?
       
जी हां । संस्थान को भारतीय संसद द्वारा पारित अधिनियम के अंतर्गत सांविधिक दर्जा प्रदान किया गया है जिसके अंतर्गत निफ्ट अपनी डिग्री और अन्य शैक्षिक उपाधि प्रदान कर सकता है ।

2     निफ्ट में प्रवेश के लिए आप अधिकतम कितनी बार परीक्षा दे सकते हैं ?
       
आप जितनी बार भी चाहें प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं लेकिन डिजाइन पाठ्यक्रमो के लिए आप निर्धारित अधिकतम आयु सीमा होने तक ही परीक्षा दे सकते हैं ।

3     क्या निफ्ट में प्रवेश के लिए कोई न्यूनतम अथवा अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है ?
       
स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है । तथापि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कोई आयुसीमा नहीं है ।

4     अध्ययन के लिए किस प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध है ?

विद्यार्थियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का विवरण इस प्रकार है |

क्रम संख्या

अभिभावक की वाषिZक आय

आर्थिक सहायता

विद्यार्थियों द्वारा देय ट्यूशन फीस की राशि

1

1 लाख रूपये तक

75%

रू. 10,000

2

1 लाख रूपये से 2 लाख रू. तक

50%

रू. 20,000

3

3 लाख रूपये तक

25%

रू. 30,000

संस्थान के मानदंडों के अनुसार विद्यार्थियों को आिथ्Zाक सहायता दी जाती है । इस संबंध में निर्धारित फार्म निफ्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।

वेबसाइट : http://www.nift.ac.in/scholarship.html

5      हम वरीयता सूची के विषय में जानकारी किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं?

चयन किए गए विद्यार्थियों की अंतिम सूची उनके वरीयता क्रम में जारी की जाती है और विद्यार्थियों को उनके रैंक के अनुसार चयन प्रक्रिया में बुलाया जाता है ।

6      कांउसिलिंग की पद्धति क्या है ?

चयन के उपरांत विद्यार्थियों को उनके वरीयता क्रम के अनुसार बुलाया जाता है और वे स्थान उपलब्धता के आधार पर अपनी पसंद का पाठ्यक्रम (डिजाइन क्षेत्र के लिए) और केन्द्र का चयन करते हैं ।

7      क्या हम अपना आवेदन पत्र 12वीं कक्षा की अंक तालिका (मार्कशीट) के बिना भी जमा करा सकते हैं ?

निफ्ट में प्रवेश लेने के लिए अभ्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे प्रवेश लेने के लिए सभी योग्यता रखते हों ।अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, जैसे लिखित परीक्षा, सिचुयेशन टेस्ट, समूह विचार-विमर्श और साक्षात्कार में केवल अस्थाई रूप से ही शामिल किया जाता है और निर्धारित योग्यता होने पर ही प्रवेश दिया जाता है । यदि लिखित परीक्षा, सिचुयेशन टेस्ट, समूह विचार-विमर्श और साक्षातकार लिए जाने से पूर्व अथवा उसके पश्चात भी यह पाया जाता है कि कोई अभ्यर्थी निफ्ट में प्रवेश लेने के लिए सभी शर्ते पूरी नहीं करता है उस दिशा में उनका अभ्यावेदन बिना किसी सूचना अथवा संदर्भ लिए बिना रद्द किया जाता है ।

8     निफ्ट में प्रवेश के लिए परीक्षा आधार क्या हैं?

स्नातक कार्यक्रम

परीक्षा

महत्व (वैटेज)

डिजाइन

गैट (सामान्य योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

कैट (रचनात्मक योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

सिचुयेशन परीक्षा

20 प्रतिशत

 

 

 

परिधान उत्पादन

गैट (सामान्य योग्यता परीक्षा)

60 प्रतिशत

 

मैट (प्रबंधकीय योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

 

 

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम

परीक्षा

महत्व (वैटेज)

 

 

 

डिजाइन

गैट (सामान्य योग्यता परीक्षाद्ध

40 प्रतिशत

 

कैट (रचनात्मक योग्यता परीक्षाद्ध

40 प्रतिशत

 

जीडी (ग्रुप डिसकशनद्ध)

10 प्रतिशत

 

साक्षात्कार

10 प्रतिशत

 

 

 

प्रबंधन

गैट (सामान्य योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

मैट (प्रबंधन योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

जीडी (ग्रुप डिसकशन)

10 प्रतिशत

 

साक्षात्कार

10 प्रतिशत

 

 

 

प्रौद्योगिकी

गैट (सामान्य योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

मैट (प्रबंधन योग्यता परीक्षा)

40 प्रतिशत

 

जीडी (ग्रुप डिसकशन)

10 प्रतिशत

 

साक्षात्कार

10 प्रतिशत

9     क्या हम एक से अधिक कोसों के लिए एक बार आवेदन कर सकते हैं ?

जी नहीं ।

10     निफ्ट के कितने केन्द्र हैं ?

भारत में इस समय निफ्ट के 13 केन्द्र हैं और एक अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र भी है । ये केन्द्र बंगलौर, कोलकाता, भोपाल, मुम्बई, चैन्नई, नई दिल्ली, गांधीनगर, पटना, हैदराबाद, रायबरेली, कांगड़ा, शिलौंग और कन्नून में स्थित है । अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र मॉरीशियस में स्थापित है ।

वेबसाइट : http://www.nift.ac.in/centers.html

11     निफ्ट के पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दें ?

निफ्ट में स्नातक कार्यक्रमों में स्नातक डिजाइन (फैशन डिजाइन), स्नातक डिजाइन (लैदर डिजाइन), स्नातक डिजाइन (उपकरण डिजाइन), स्नातक डिजाइन (वस्त्र डिजाइन), स्नातक डिजाइन (निटवियर डिजाइन), स्नातक डिजाइन (फैशन संप्रेषण डिजाइन) शामिल हैं और स्नातकोत्तर स्तर पर मास्टर डिजाइन (डिजाइन में स्नातकोत्तर) शामिल हैं ।

स्नातक स्तर पर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बीएफटेक (परिधान उत्पादन) और स्नातकोत्तर स्तर पर एमएफटेक (फैशन प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं ।

निफ्ट में स्नातकोत्तर स्तर पर प्रबंधन क्षेत्र में एमएफएम (फैशन प्रबंधन में स्तानकोत्तर) पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं ।

वेबसाइट: http://www.nift.ac.in/regularbachelor.html

12     निफ्ट में प्रवेश लेने के लिए सामान्य रूप से कोई तिथियां निर्धारित की गई हैं ?

प्रवेश की सामान्य तिथियां इस प्रकार हैं ।

निफ्ट में प्रवेश की घोषणा

नवम्बर

आवेदन पत्र की उपलब्धता

नवम्बर से दिसम्बर

लिखित परीक्षा

फरवरी के प्रथम सप्ताह

लिखित परीक्षा का परिणाम

मार्च के मध्य में

सिचुयेशन टेस्ट/जीडी/साक्षात्कार

अप्रैल - मई

अंतिम परिणामों की घोषणा

मई के अंत में । चझ

वेबसाइट: http://www.nift.ac.in/admissions.html

13     विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दें ?

केन्द्र वार ब्यौरा इस प्रकार है ।

 
एफडी
एलडी
एडी
टीडी
केडी
एफसी
एपी
एमडी
एमएफएम
एमएफटी
बंगलौर
भोपाल    
           
चैन्नई
गांधीनगर
हैदराबाद
कांगड़ा
कन्नूर      
   
     
कोलकाता
मुम्बइ
नई दिल्ली
पटना
             
 
राय बरेली
शिलौंग
 
             
कुल सीटें
330
60
270
300
180
150
270
60
240
120

एफ डी

स्नातक कार्यक्रम (डिजाइन), फैशन डिजाइन

एल डी

लैदर डिजाइन

एडी

उपरकण डिजाइन
नई दिल्ली एवं भोपाल में पर्सनल और इंटीरियर एस्सेरी
बंगलौर में कॉरपोरेट और बिजनेस एस्सेरी
चैन्नई में फुटवेयर और चमड़े का सामान
गांधीगर में आभूषण और मूल्यावान उत्पादन
हैदराबाद और शिलौंग में इंटीरियर उत्पाद और हैंडीक्राप्ट एस्सेरी
रायबरेली में होम और फैशन एस्सेरी

टीडी

टैक्सटाइल डिजाइन

केडी

निटवियर डिजाइन

एफसी

फैशन संप्रेषण

एपी

स्नातक कार्यक्रम (बीएफटेक)-परिधान उत्पादन

एमडी

स्नातकोत्तर कार्यक्रम -एमडैस (डिजाइन स्पेस)

एमएफएम

फैशन प्रबंधन में स्नातकोत्तर

एमएफटी

एमएफटेक (फैशन टैक्नालॉजी)

वेबसाइट : http://www.nift.ac.in/seats.html

14     निफ्ट में विभिन्न पाठयक्रमों में कितनी फीस ली जाती है ?
           
इसका ब्यौरा निफ्ट के वेबसाइट पर उपलब्ध है : http://www.nift.ac.in/feestructure.html

15     निफ्ट के विभिन्न पाठ्यक्रमों मे प्रवेश लेने के लिए क्या-क्या शैक्षिक योग्याताएं निर्धारित की गई हैं ।
           

स्नातक कार्यक्रमों- डिजाइन के लिए शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है ।

स्नातक डिजाइन (फैशन डिजाइन), स्नातक डिजाइन (लैदर डिजाइन), स्नातक डिजाइन (उपकरण डिजाइन), स्नातक डिजाइन (वस्त्र डिजाइन), स्नातक डिजाइन (निटवियर डिजाइन), स्नातक डिजाइन (फैशन संप्रेषण डिजाइन) ।

  • किसी केन्द्रीय/राज्य के उच्चतर माध्यमिक बोर्ड जैसे केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली और इण्डियन स्कूल आफं सार्टिफिकेट की कांउसिल नई दिल्ली से 10$2 स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा
  • एडवांस ए स्तर पर जीसीई परीक्षा (लंदन, कैिम्ब्रज, श्रीलंका) उत्तीर्ण की हो अथवा
  • भारतीय विश्वविद्यालय संघ से मान्यता प्राप्त भारत में स्थित किसी पब्लिक स्कूल/बोर्ड/विश्वविद्यालय अथवा विदेश से 10+2 प्रणाली की शिक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा
  • राष्ट्रीय ओपन स्कूल द्वारा ली गई उच्चतर विद्यालय परीक्षा कम से कम पांच विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो अथवा
  • एआईसीटीई अथवा किसी तकनीकी शिक्षा राज्य बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त 3 अथवा 4 वर्ष का डिप्लोमा उत्तीर्ण किया हो ।

स्नातक कार्यक्रम -प्रौद्योगिकी में प्रवेश के लिए योग्यताएं

  • किसी केन्द्रीय/राज्य के उच्चतर माध्यमिक बोर्ड जैसे केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली और इण्डियन स्कूल आफं सार्टीफिकेट की कांउसिल नई दिल्ली से 10+2 स्तर की परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो अथवा
  • एडवांस ए स्तर पर जीसीई परीक्षा (लंदन, कैिम्ब्रज, श्रीलंका) भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो अथवा
  • भारतीय विश्वविद्यालय संघ से मान्यता प्राप्त भारत में स्थित किसी पब्लिक स्कूल/बोर्ड/विश्वविद्यालय अथवा विदेश से 10+2 प्रणाली की शिक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो अथवा
  • राष्ट्रीय ओपन स्कूल द्वारा ली गई उच्चतर विद्यालय परीक्षा कम से कम पांच विषयों के साथ जिपमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषय सम्मिलित हों के साथ उत्तीर्ण की हो अथवा
  • एआईसीटीई अथवा किसी तकनीकी शिक्षा राज्य बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त 3 अथवा 4 वर्ष का डिप्लोमा (इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि) उत्तीर्ण किया हो । अभ्यर्थी ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हो ।

    कृपया यह नोट कर लें कि स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1 नवम्बर, 2008 की तिथि के अनुसार अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है ।

स्नातकोत्तर कार्यक्रम-डिजाइन में प्रवेश के लिए शैक्षिक योग्यताएं इस प्रकार है ।
डिजाइन में स्नातकोत्तर

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के साथ स्नातक डिग्री´ अथवा
  • एप्लाइड आटर्स (फैशन डिजाइन)/विजुअल संपे्रषण/ग्राफिक डिजाइन/औद्योगिक डिजाइन/इंटीरियर डिजाइन/मल्टी मीडिया डिजाइन/प्रोडक्ट डिजाइन/टैक्सटाइल व उपकरण डिजाइन में स्नातक अथवा
  • स्नातक (फाईन आर्टस) अथवा विज्ञान में स्नातक (टैक्सटाइल व क्लोथिंग) अथवा
  • वास्तुशिल्प में स्नातक अथवा
  • केवल निफ्ट/एनआईडी से डिजाइन डिप्लोमा/डिग्री

जिन अभ्यार्थियों को फैशन/वस्त्र/संपे्रषण डिजाइन के क्षेत्र में संबंधित उद्योग का अनुभव है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी ।

* यदि किसी भी सामान्य विषय में स्नातक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी आवेदन करते हैं तो उन्हें पाठयक्रम में शामिल होने से पूर्व अनिवार्य रूप से दो महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेना होगा ताकि उन्हें अपेक्षित विषय के बारे में जानकारी दी जा सके ।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम -प्रबंधन में प्रवेश लेने के लिए शैक्षिक योग्यताएं

भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विषयों के साथ 3 वषीZय स्नातक डिग्री और इसके समतुल्य अथवा केवल निफ्ट से उपकरण/फैशन डिजाइन/एफआईटी का डिप्लोमा ।

विदेशी छात्रों के अभ्यार्थियों के लिए यदि उनकी स्नातक डिग्री भारतीय विश्वविद्यालय संघ से मान्यता प्राप्त नहीं है तो उन्हें अपने देश में स्थापित राष्ट्रीय निकाय से एक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा कि उनकी डिग्री भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री के समान है ।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम -प्रौद्योगिकी में प्रवेश लेने के लिए शैक्षिक योग्यताएं
फैशन टैक्नालॉजी में स्नातकोत्तर :

बीई/बीटेक वस्त्र/परिधान/मैकेनिकल/औद्योगिक/उत्पादन/इलैक्ट्रोनिक/कंप्यूटर/आसूचना प्रौद्योगिकी)

16     क्या निफ्ट में प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए अंकों की न्यूनतम प्रतिशतता निर्धारित की गई है?
           
जी नहीं । केवल पास ग्रेड ही आवश्यक है ।

17     क्या निफ्ट पूर्णकालिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य पाठयक्रमों में शिक्षा देता है ?

निफ्ट ने विभिन्न प्रतििष्ठत शिक्षाविद्ों और उद्योग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों के परामर्श से कई सतत शिक्षा कार्यक्रम विकसित किए हैं । इन पाठयक्रमों में उद्योग की आवश्यकताओं की झलक मिलती है और ऐसे कार्यक्रम व्यवसायियों के विकास और विभिन्न स्तर पर उनके कार्यों को मद्देनजर रखते हुए तैयार किए जाते हैं ।

सतत शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग के कार्मिकों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना है और उन्हें उनके संबंधित क्षेत्रों में उच्च एवं नवीनतम तकनीकी शिक्षा दी जाती है । इन कार्यक्रमों का समय इस प्रकार निर्धारित किया जाता है कि व्यवसायियों की विभिनन क्रियाकलापों में किसी प्रकार का असुविधा न हो । ऐसे पाठयक्रमों में आपस में विचार-विमर्श एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षा दी जाती है और विषय के सिद्धांतों (थ्यौरी) और उनके प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जाता है । इन पाठयक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद अभ्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाते हैं ।

वेबसाइट : http://www.nift.ac.in/ce.html

18     पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के कार्यों का किस प्रकार मूल्यांकन किया जाता है ?

विद्यार्थियों के कार्यों का पूरे सत्र में नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाता है । यह मूल्यांकन विद्यार्थियों को दिए गए कार्य (।ेेपहदउमदजेद्ध, परियोजनाओं, इंटर्नशिप और उनके प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया जाता है । शिक्षाविद् और उद्योग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों की जूरी के सदस्यों द्वारा भी विद्यार्थियों के कायोंZ की समीक्षा की जाती है इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के कार्यों की समीक्षा करना एवं उनके कार्यों में और अधिक सुधार लाने के लिए पूर्ण जानकारी प्रदान करना है ।

19     विद्यार्थियों को कैम्पस में किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं ।?

विद्यार्थियों को पुस्तकालय (संसाधन केन्द्र), हास्टल सुविधा, कैटीन, खेलकूद, चिकित्सा, इंटरनेट व वाहन की सुविधा उपलब्ध है । इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा सभी केन्द्रों की वेबसाइट पर उपलब्घ है ।

20     निफ्ट कैम्पस में रोजगार देने के लिए नियमित रूप से कौन-कौन सी कंपनियां आती हैं |

स्नातकोत्तर में फैशन प्रबंधन: अभिषेक इंडस्ट्रीज, आडिडास, आदित्य बिरला ग्रुप, अमेरिकन पेसपिक, अरथूर एंडरिसन, अरबिन्द मिल्स, आशिमा, बेनटोन, ब्लाकबैरी, बॉडी शॉप, भूसना अपैरल ग्रुप, कलविन क्लीन, कनेरी ब्ल्यू, कियरफोर, क्लर प्लस, क्रियटेटिव ग्रुप, कैरीटेंट, डेबिनमस, ईस्ट वेस्ट, िस्प्रट, फबिंडिया, फुलुक, फेडरट ग्रुप, फारनसिक वॉचरिंग, फयुचर ग्रुप, गैप इण्डिया, गिवा, इण्डियन ट्रेनर, इंफोशिस, आई टी सी विल्स लाइफस्टाइल, जेडब्ल्यूटी, कॉटनस, लॉकॉस्ट, लैंडमार्क, लीविस, लीएवंफंग, लाइपस्टाइल, मार्कस एवं स्पांसर, मास्ट लंका, एम कैनन, ईरिक्रोन, मिकन्सी, इत्यादि |

स्नातकोत्तर में फैशन प्रौद्योगिकी: अम्बुयटर क्लोथिंग कंपनी, अरविन्द मिल्स, बुसना अपैरल ग्रुप, िस्पक डिजाइन, गोकुलदास इमेज, इम्पल्स, एच एवं एम, आई टी सी एलआबीडी, केएसए टैक्नापार्क, मदुरा गारमेंटस, पैंटालून एक्सपोर्ट गारमेंटस, ट्रीबर्ग, टैक्सपोर्ट गारमेंटस, नेटवर्क क्लोथिंग लि., इंटीमेंट अपैरल, पिटैक्स इंडिया, आलोक इंडस्ट्रीज, नाईक, एडिडास, ली एवं फंग, ओरिएंट क्राप्ट, शाही एक्सपोर्ट हाउस, रिचा ग्रुप, एलएनजी भिलवाड़ा ग्रुप, रेमण्डस, ब्लाकबेरी, कारटिनेट, कॉटनस, लैंडमार्क, एएमसी, ओजीटीसी ग्रुप, आदि |

स्नातक डिजाइन (फैशन डिजाइन): अरविंद गारमेंटस, बेनटोन, फ्रीलुक, इंडस लीगु क्लोथिंग, आईटीसी लिं., लीविस, लाइपस्टाइल, मदुरा गारमेंटस, मोडलिमा एक्सपोर्ट, ओमिगा डिजाइन, ओरियंट क्राप्टस, पैंटालुन, पोरलीन, शाही एक्सपोर्ट स्पन इंडिया, स्पकर, स्वारोसकी इंडिया, यूनी स्टाइल इंडिया, डिजाइनर्स लाइक रोहित बाल, गौरव गुप्ता, आदि |

स्नातक डिजाइन (उपकरण डिजाइन): गोदरेज, मटी डिजाइन, यूनाईटेड कलर आफ बेनटोन, पैंटालून, वैस्टसाइड, अडिडास, ईपीसोड, रिलायांस रिटेल, कारबोन, स्वारोस्की, टीफाइन, मिचल आर्म, ली एवं फंग, डी मास, लीब्रटी सू लि., गीतांजलि ज्वैलरी प्रा. लि., वीआईपी लॉजिज, तनिष्क, टाइटन, आईटीसी विल्स लाइपस्टाइल, रविसंथ आदि |

स्नातक डिजाइन (लैदर डिजाइन): एबीसी लैदर लि., अलपाइन इंटरनेशनल, अपौला इंटरनेशनल बीसीसी, भारतीय इंटरनेशनल, सेंचुरी ओवरसीज, क्रो बॉस, एम्पल्स, कबिर लैदर, लीब्रटी, लाइप स्टाइल, रबिया लैदर, सुपरहाउस लैदर लि., टीबर्ग, बिबालदी लैदर, डिजाइनर लाइक जे जे वालिया, वरूण बहल, मानव गंगवानी आदि |

स्नातक डिजाइन (टैक्सटाइल डिजाइन): अरविंद मिल्स इंडियन टेरन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मुदरा ब्रांडस, मफतलाल इंडस्ट्रीज लि., नहर इंडस्ट्रीज, शिंगौरा इंटरनेशनल, अंबडी एंटरप्राईजेज, क्रोबॉस, हिमस्तटिंगा सेडी, अभिषेक इंडस्ट्रीज, विल्सपन इंडिया, सादिस ऑप इंडिया, लाइनस्क्राप्स (इंडिया) लि. टैक्सटेरड इंटरनेशनल प्रा. लि., मुरा फैब्रिक, पोरटिको, क्रियटिव मोबोस फैब्रिक, रतिरा एक्सपोर्ट, महाजन ओवरसीज, ट्रीबर्ग, भारत स्केल, थर्ड वल्र्ड एक्सपोर्ट, दा सॉप आदि |

स्नातक डिजाइन (फैशन संप्रेषण) : पैटालून शॉपर स्टाप, मार्क एवं स्पॉनसर, क्रिशचयन डोइर, लाइपस्टाइल, बीनटोन, लीबरटी, फ्रीलुक, लोपज डिजाइन, मैरी कालरिया, इमेज, टाइम्स आफ इण्डिया, एशियन ऐज, कॉचर ऐशिया, फेमिना, एफडीसीआई, एमटीवी, एनडीटीवी, टाइम्स नाव, हैडलाइंस टुडे, परफैक्ट रिलेसन, विजक्राप्ट, ओजिलिव एवं मैदर, लिनटास, मुदरा गारमेंटस, इनकमपास इवंटस, भोगिज, क्रियाटिव क्रस्ट, जेडब्ल्यूटी, आई सी, तनिष्क आदि |

फैशन टैक्नालॉजी में स्नातक डिजाइन (अपैरल प्रोडक्शसन): पोकरना ग्रुप, गिनी एवं जोनी, इंटिजीरा अपैरल, थर्ड आईसाइट, टफिल्स, लगुना क्लोथिंग, एवाईएन एस्सेरी (हांगकांग), पैंटालून, आई टीसी एलआरबीडी, कलर प्लस, कलबीरिटी फैशन, अम्बुटर क्लोथिंग कंपनी, एलटी कारले, आरएमएसजोस, टैक्सपोर्ट सिंडीकेट, गोकुलदास एक्सपोर्ट, आदि |

21     क्या सभी केन्द्रो में प्लेसमेंट सेंटर अलग-अलग है अथवा सभी केन्द्रों का प्लेसमेंट एक समान है ?

निफ्ट में प्लेसमेंट सभी केन्द्रों और सभी पाठयक्रमों के लिए एक समान है ।

22     क्या किसी केन्द्र का विद्यार्थी भारत/विदेश में कहींं भी इंटरशिप कर सकता है ?

जी हां । किसी केन्द्र का विद्यार्थी भारत/विदेश में कहींं भी इंटरशिप कर सकता है ।

23     क्या केन्द्रों में रैगिंग को रोकने के लिए समितियों का गठन किया गया है ?

जी हां, प्रत्येक केन्द्र में रैंगिंग को रोकने के लिए समिति गठित की गई हैं जिनमें संकाय और प्रशासनिक अधिकारी शामिल किए गए हैं |

24     संगठन का संगठनात्मक ढांचा क्या है ?

संस्थान के प्रमुख महानिदेशक है जिनका कार्यालय निफ्ट, नई दिल्ली में है । प्रत्येक केन्द्र में प्रमुख के रूप में निदेशक की नियुक्ति की गई है । शैक्षिक विभागों के लिए सभी विभागों में चेयरपर्सन नामित किए गए हैं जो उस विभाग के प्रमुख होते हैं । प्रत्येक केन्द्र में प्रत्येक विभाग में केन्द्र के समन्वयक नामित किए गए हैं जो उस विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं । इस संबंध में विस्तृत विवरण निफ्ट की वेबसाइट में उपलब्ध है ।

25     निफ्ट में कितने विभागाध्यक्ष हैं |

निफ्ट में 2 विभागाध्यक्ष हैं ।
डीन - शैक्षणिक,
शैक्षणिक मामलों के प्रमुख

26     प्रत्येक केन्द्र में प्रमुख अधिकारियों के पदनाम बताएं ?

    1. निदेशक
    2. पंजीयक
    3. केन्द्रीय समन्वयक (सीसी)
    4. क्षेत्रीय औद्योगिक समन्वयक (आरआईसी)
    5. कलस्टर इनिशियेटिव समन्वयक (सीआईसी)

इस संबंध में विस्तृत विवरण निफ्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है : www.nift.ac.in.

27     क्या महिलाओं की शिकायत दूर करने के लिए कोई महिला शिकायत कमेटी गठित की गई है, उसका विवरण दें ?

जी हां । महिला शिकायत कमेटी गठित करने के मानक स्थापित किए गए हैं और उचित मार्गदर्शिका दी गई है जो संस्थान के स्थापना संबंधी मैनुअल के पृष्ठ संख्या 83,84,85 में उपलब्ध है । स्थापना संबंधी मैनुअल निफ्ट वेबसाइट में उपलब्ध है : www.nift.ac.in

28     केन्द्र की स्थाई आंतरिक सलाहकार समिति किस प्रकार कार्य करती है |

महानिदेशक निफ्ट द्वारा स्थाई आतंरिक सलाहकार समिति गठित की गई हैं जिसका उद्देश्य सभी के सहयोग से निर्णय लेना और पारदर्शिता बनाए रखना है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्थापना मैनुअल के 75 से 82 में उपलब्ध है ।

29     क्या संकाय के लिए भर्ती नियम बनाए गए हैं ?

जी हां । भर्ती नियम का विस्तृत ब्यौरा स्थापना मैनुअल के पृष्ठ संख्या 95-133 पर उपलब्ध है ।

30     विभिन्न प्राशासनिक और शैक्षिक पदो ंके चयन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के विषय में बताए ?

विभिन्न शैक्षिक, प्रशासनिक और तकनीकी पदों की भर्ती की चयन प्रक्रिया स्थापना मैनुअल के पृष्ठ 134-142 में दर्शाई गई है जो निफ्ट वेबसाइट में उपलब्ध है ।

31     निफ्ट द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली आचार संहिता के विषय में बताएं ?

निफ्ट, भारत सरकार द्वारा निर्धारित आचार संहिता का प्रयोग करता है । सीसीएस कंडक्ट नियम 1964 जिनका समय-समय पर संशोधन किया गया है निफ्ट में लागू हैं : www.persmin.nic.in

32     शैक्षणिक मैनुअल में दी गई जानकारी में आवश्यकतानुसार समय-समय पर परिवर्तन किया जा सकता है । किसी भी अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर संपर्क करें अथवा अपने निकटतम निफ्ठ केन्द्र के अधिकारी से मिल ?

इस संबंध में विस्तृत विवरण निफ्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है : www.nift.ac.in.