राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      शैक्षिक        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

स्नातक कार्यक्रम | स्नोतकोत्तर कार्यक्रम

एम.डेस (स्नातकोत्तर डिजाइन)
एम. एफ. एम (फैषन प्रबंधन स्नातकोत्तर)
एम. एफ.टैक. (फैषन टैक्नालॉजी में स्नातकोत्तर)


स्नातकोत्तर -डिजाइन (डिजाइन में स्नातकोत्तर)

इस बहुविषयक डिजाइन कार्यक्रम उद्देष्य डिजाइन के बारे में चिंतन को प्रोत्साहित करना और भावी विचारों तथा परिकल्पनों को व्यापक संभावित अवधारणाएं प्रदान करना है । स्नातकोत्तर का यह कार्यक्रम ऐसे सभी विषयों के विद्यार्थियेां के लिए है जो सीमाओं से बाहर कार्य करने के लिए कटिबद्ध है और फैषन उद्योग को अपने समाहित कौषल और समस्त विचारों को नए आकर्षक तरीकों से मूर्त करना चाहते हैं । इसमें विद्यार्थी एक दूसरे की विभिन्न प्रकृति की व्यवसायिक पृष्ठभूमि से पारस्परिक ज्ञान अर्जित करेगें तथा भविष्य की समस्याओं के निदान के लिए प्रमुख दृष्टिकोण बनाएंगे तथा साथ ही विकसित हो रहे फैषन उद्योग को नवीनतम डिजाइन और नए क्रियाकलापों से फलीभूत करेगें । यह कार्यक्रम फैषन, वस्त्रों और संप्रेषण डिजाइन क्षेत्र में विषिष्ट डिजाइनों का चयन करने का अवसर भी प्रदान करेगा । अनुसंधान करने का प्रवेष ऐसे प्रष्नों का उत्तर देने के लिए एक उपयोगी मंच की व्यवस्था करेगा जो आगामी 20 वर्षो में उठ सकते हैं ।

अंश

वर्ष 1
इस कार्यक्रम के पहले सत्र में विभिन्न विषयों की पृष्ठभूमि के सभी विद्यार्थियों को फैषन का समान्य मंच मिलेगा । अध्ययन के क्षेत्रों में फैषन, डिजाइन पद्धतियों, सामाजिक विज्ञान, मनोविज्ञान और फैषन में नैतिकिता, डिजाइन और फैषन की भाषा, फैषन और विधि - आईपीआर तथा डिजाइन अनुसंधान की पद्धतियों आदि के विषयों में डिजाइन की भूमिका निहित हैं ।

इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अध्ययन के विशेषीकरण के क्षेत्रों में सृजनात्मकता, तकनीकी, व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक कौषल पर बल दिया जाएगा जिसमें प्रवृत्तियों और पूर्वानुमान, विषेषीकरण की भूमिका, चुने गए डिजाइन विषेषीकरण में प्रोजेक्ट, फैषन में नवीनतम पहल और व्यवसायिक संप्रेषण शामिल हैं ।

वर्ष 2
इस कार्यक्रम के तीसरे सत्र में मुख्यतः डिजाइन, अनुसंधान और विकास तथा विषेषीकरण के प्रोजेक्ट पर ध्यान संकेन्द्रित किया जाएगा । यह कार्यक्रम ग्रेज्युएषन प्रोजेक्ट के साथ परिसमाप्त होगा ।

जीवनवृत्ति
यह कार्यक्रम के स्नातकोत्तर फैषन और वस्त्र के साथ-साथ संप्रेषण डिजाइन के क्षेत्र में प्रवर्तनकर्ता बनेंगे जो कि फैषन कारपोरेट सदनों में प्रमुख पदधारी की भूमिका निभाएंगे । इससे रोजगार प्राप्त करने के अवसरों मं प्रवृत्ति के बारे में भविष्यवाणी करने और उसका पूर्वानुमान लगाने, फैषन स्आईलिंग, फैषन ब्राण्डों के डिजाइन बनाना और उनका प्रबंधन करना आदि भी शामिल है । इस स्नातकोत्तर सरकारी और निजी एजेंसियों में अपने कार्य से अनुसंधान और विकास में योगदान दे सकेंगे । वे विद्वान भी बन सकते हैं और शिक्षण समुदाय को योगदान दे सकते हैं अथवा उद्यमियों के बतौर अपने निजी स्टूडियों चलाने का कार्य भी कर सकते हैं ।

शीर्ष नियोक्ता
पोकामा समूह, जिनी एंड जोनी, इंटगेरा अपैरल्स, र्थड आईसाईट, टेफेल्स, लगूना क्लोंिदग, एवाईएन एक्सेसरीज (हांगकांग), पेटालून, आईटीसी-एलआरबीडी, कलरपल्स, सेलिब्रेटी फैषंस, अम्बाटुर क्लोदिंग कंपनी, एलटी कार्टे, आरएमएक्स जॉस, टेक्स्पोर्ट सिंडिकेट, गोकुलदास एक्पोर्टस आदि ।