|
राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान
इंडस्ट्रीज लिंकेज यूनिट
निफ्ट कैम्पस में जनवरी, 2009 में आयोजित नियोजन सेवा की रिपोर्ट
वर्ष 2009 के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निफ्ट में आयोजित नियोजन सेवा जनवरी व फरवरी, 2009 में विभिन्न केन्द्रों में आयोजित की गई और कैम्पस से बाहर प्लेसमेंट का कार्य अभी भी जारी है जनू, 2009 के द्वितीय चरण की योजना तैयार की जा रही है अब तक 109 कंपनियों ने भाग लिया है जिसमें डिजाइनर विनिर्माता निर्यातक क्रय अभिकरण वस्त्र मिलें आदि शामिल हैं ।
इस वर्ष 1546 विद्यार्थियों ने रोजगार लेने के लिए आवेदन भरे इनमें से 73 प्रतिशत विद्यार्थी कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए इच्छुक थे पंजीकृत विद्यार्थियों में से अब तक 31 प्रतिशत को रोजगार मिल पाया है इस वर्ष निफ्ट में ऑन लॉइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ।
अधिकांश प्रौद्योगिकी के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी और फैशन डिजाइन के विद्यार्थी को विनिर्माता-निर्यात में रोजगार के अवसर प्राप्त हुये हैं ।
ज्विभिन्न पाठयक्रमों के विद्यार्थियों को निम्नलिखित औसत वेतन प्राप्त हुआ ।
स्नातकोतर पाठयक्रम 2.63 लाख रू. प्रतिवर्ष स्नातक पाठयक्रम 2.18 लाख रू. प्रतिवर्ष
वर्ष 2009 में जिन कंपनियों ने निफ्ट के विद्यार्थियों को रोजगार दिया है उनमें प्रमुख हैं कलर प्लस, टीसीएनएस, टाटा इंटरनेशनल, शाही एक्सपोर्ट, एलएसडी, इम्पल्स, रेडिमेंट सैलुशन, ओरियंट क्राप्ट, बाम्बे रेयान । अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में मेफेयर - दुबई, सीटैक्स इंटरनेशनल-वियतनाम प्रमुख हैं ।
गत वषोZं की भांति इस वर्ष भी निफ्ट के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिला है जिसका विवरण निम्नलिखित चार्ट में दशाZया गया है ।
क्षेत्रवार रोजगार - 2009

Back
|