राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी
NIFT Mail निफ्ट मेल
     
     
      प्रयोग में आने वाले संदर्भ        
 
साइन अप फॉर ई - ज्वाइन  
 
 

कृपया इस साइट का प्रयोग करने से पूर्व इन शर्तों (अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में) को ठीक से पढ़ लें । यदि आप इन शर्तों से सहमत नहीं है तो कृपया इस साइट का प्रयोग न करें ।

इस साइट के प्रयोग का अभिप्राय

यह वेबसाइट निफ्ट द्वारा जारी की गई है और आप इसका प्रयोग भारतीय कानून में लागू शर्तों के अधीन ही कर सकते हैं । निम्नलिखित शर्तों को बिना किसी संशोधन के स्वीकार करने के उपरांत ही आप इसका प्रयोग कर सकते हैं । निफ्ट और इसके साथ जुड़ी साइट और सभी जानकारी निफ्ट समुदाय, भावी छात्रों, निफ्ट के कर्मचारियों और आम जनता की सूचना व लाभ के लिए है । इसमें दी गई जानकारी निफ्ट से संबंधित है और इसका कहीं और प्रयोग किए जाने पर निफ्ट उत्तरदायी नहीं होगा सभी को सूचित किया जाता है कि निफ्ट की साईट का प्रयोग करने से संबंधित सभी अधिकार निफ्ट के पास सुरक्षित हैं और निफ्ट की साइट में संशोधन आदि करने का सभी अधिकार निफ्ट को है ।

शर्तों में परिवर्तन

निफ्ट को यह अधिकार है कि बिना पूर्व नोटिस दिए वह इस साइट में कोई संशोधन कर सकता है तथा साइट में कुछ जोड़ना अथवा उससे निकालाने का अधिकार है । इस साइट के प्रयोग का अधिकार इन सभी शर्तों को स्वीकार करने के उपरांत ही होगा ।

शर्तों को स्वीकार करना

आप यह स्वीकार करते हैं कि आप इन शर्तों को पढ़ सकते हैं और निफ्ट की नीतियों, विनियमन और अन्य लागू विधियों को स्वीकार करते हैं । आप यह भी स्वीकारकरते हैं कि आप इन शर्तों को स्वीकार करने के लिए कानूनी प्राधिकारी हैं और आप ये शर्ते स्वयं अथवा अपनी पार्टी की ओर से स्वीकार करते हैं यदि ये शर्तें आपको स्वीकार्य नहीं है तो कृपया इस साइट का प्रयोग न करें ।

इस साइट में उिल्लखित जानकारी के प्रयोग पर प्रतिबंध

कापीराइट © 2007 निफ्ट, इण्डिया

पूरे विश्व में सभी अधिकार सुरक्षित हैं । इस साइट में उिल्लखित मदों की नकल करना उनका प्रदर्शन अथवा अन्य प्रयोग करना नियमों का उल्लंघन करना होगा । आपने यह स्वीकार किया है कि यह मदें विभिन्न कानूनों के अधीन भारत और विदेशों में सुरक्षित हैं । इन सभी कानूनों में सुरक्षा के अधिकार लेने के साथ-साथ निफ्ट अथवा इसके लाइसेंस धारक को इसके चयन, समन्वयन और मदों की व्यवस्था करने का अधिकार भी सुरक्षित है । आपको यह अनुमति दी जाती है कि आप इस साइट के किसी भी भाग अथवा पूर्ण विषय के साथ अपने व्यक्तिगत प्रयोग, गैर व्यापारिक प्रयोग के लिए देख सकते हैं । यदि आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तेा स्वत: यह अनुमति रद्द मानी जाएगी ।

इस साइट का प्रयोग करने वाले सभी को हिदायतें है कि इस साइट का वाणिज्यक स्तर से प्रयोग ने करें । आप इस वेबसाइट में हस्तक्षेप नहीं कर सकेगें और किसी भी ढंग से साइट को क्रैश नहीं करेंगे ।

ट्रेडमार्क और सेवा चिन्ह

इस साइट में कई लोगों, सेवा चिन्हों, टेडमार्क, स्लोगन आदि का प्रयोग किया गया है जिसके सभी अधिकार निफ्ट सहित इसके संबंधित मालिकों के पास सुरक्षित है । इन ट्रेड मार्क का इन साइट पर होने मात्र से ही आप इनका प्रयोग नहीं कर सकते इसके लिए आपको कानूनी अनुमति लेनी होगी ।

निफ्ट के किसी भी सर्विस मार्क/ट्रेड मार्क को निफ्ट की पूर्व लिखित अनुमति के बिना आप हाइपरलिंक नहीं कर सकते ।

अन्य पार्टी की वेबसाइट के साथ संपर्क

यह साइट विश्व की अन्य वेबसाइट अथवा संसाधनों के साथ लिंक दिला सकती है । लेकिन चूंकि निफ्ट का उन सब वेबसाइट पर कोई नियंत्रण नहीं है इसलिए उन वेबसाइट के लिए निफ्ट किसी भी प्रकार उत्तरदायी नहीं होगा । इन थर्ड पाटी लिंक के कारण किसी भी प्रकार के हुये नुकसान के लिए निफ्ट प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी नहीं होगा ।

वारंटी का अस्वीकार करना

निफ्ट इस साइट की उपलब्धता, प्रयोग, समय सीमा सुरक्षा, मान्यता, विशुद्धता अथवा इसकी और इसके प्रयोग के परिणामों कीे और इस साइट अथवा इससे जुडी साइट की विश्वसनीयता की वारंटी नहीं लेता । निफ्ट से ली गई कोई जानकारी मौखिक अथवा लिखित इस वारंटी को अस्वीकार करने में परिवर्तन नहीं कर पायेगी और न ही कोई वारंटी मिल पायेगी ।

गोपनीयता का नोटिस

निफ्ट इस साइट के प्रयोग करने और जानकारी प्राप्त करने की गोपनीयता को गंभीरता से लेता है निफ्ट की इस नीति को समझने के लिए कृपया यह पुष्टि कर ले कि आपने इस नीति को भलीभांति समझ लिया है ।

उत्तरदायी की सीमाएं

निफ्ट इस साइट के प्रयोग अथवा इसकी मदों अथवा इससे लिंक साइट के कारण हुई किसी भी हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा ।

न्याय के अधिकार

इस साइट का प्रयोग भारत में लागू विभिन्न कानूनों के तहत किया जा सकता है । इसका प्रयोग करने वाले सभी भारत के कानून के अंतर्गत आते हैं । इससे उठे कोई भी अपवाद केवल दिल्ली में स्थित न्यायालय के माध्यम से ही सुलझाया जायेगा ।

सूचना के अधिकार नियम, 2005

निफ्ट सूचना के अधिकार नियम, 2005 के अंतर्गत पूछी गई सभी जानकारी उपलब्घ करवाता है ।

निफ्ट वेबसाइट में आम नागरिक को संस्थान के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है । सभी जानकारी सही उपलब्घ करवाने के लिए पूरी सावधानी बरती गई है तथापि यदि कोई त्रुटि पाई जाने पर उसमें संशोधन किया जा सकता है ।

 
   
गोपनीय नीति | प्रयोग में आने वाले संदर्भ | अधिनियम | साइट मैप