![]() |
![]() |
![]() |
|||||||||
पटना |
|||||||||||
|
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान , (वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार) एनआईएफटी परिसर, द्वितीय तल, उद्योग भवन,गांधी मैदान ईस्ट, पटना 800 004 |
|||||||||||
| सुविधाएं | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
परिसर एनआईएफटी पटना परिसर ने औपचारिक रुप से 28 जुलाई 2008 से कार्य प्रारंभ किया।यह प्रतिष्ठित उद्योग भवन के द्वितीय तल पर स्थित है।यह तल लगभग 15000 वर्ग फीट में है। भव्य गांधी मैदान इस शैक्षिक संस्थान के लिए अत्यावश्यक परिवेश एवं स्थान उपलब्ध कराता है। एनआईएफटी के जीवंत एवं सक्रिय परिसर में विश्व की सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर में पूरी तरह से सुसज्जित आख्यान कक्ष,डिजाईन स्टूडियो एवं संसाधन केंद्र,कार्यकलाप केंद्र तथा छात्रावास मौजूद है। शिक्षा संरचना व्यावहारिक स्थापनाओं एवं अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये प्रायोगिक अनुभव पर बल देता है।
‘डिजाईन
स्टुडियो
उच्च स्तरीय आख्यान कक्ष सुसज्जित कक्षाएं, अत्यंत प्रभावी सत्रों के लिए डिजाईन की गई समुन्नत शिक्षण प्रविधि का इस्तेमाल करती है।
आईटी परक शिक्षा संसाधन केंद्र नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संसाधन केंद्र एवं प्रत्येक एनआईएफटी केंद्रों में स्थित संसाधन केंद्र सूचना एवं ज्ञान प्रबंधन के स्तंभ हैं। प्रत्येक संसाधन केंद्र में मुद्रित,विजुअल एवं सर्जनात्मक सामग्री संसाधनों का एकीकृत संग्रह है :यह अंतर्राष्ट्रीय एवं सामयिक भारतीय फैशन के अध्ययन हेतु भारत में एकमात्र व्यवस्थित रुप से उपलब्ध सूचना स्रोत है। संसाधन केंद्र डिजाईन समुदायों,उद्योग के व्यावसायिकों तथा उद्यमियों को भी सूचना सेवा उपलब्ध कराता है।
लड़कियों के लिए छात्रावास लड़कियों को एनआईएफटी द्वारा पट्टे पर लिए गए भवन के फ्लैटों में ठहराया जाता है। छात्रावास परिसर से 5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। छात्रावास गोदरेज के फर्नीचरों एवं फिक्सचरों से सुसज्जित है। होस्टल में रहने वाले प्रत्येक को बिस्तर,गद्दे, पढ़ने के लिए टेबल,कूर्सी,अलमीरा,आदि उपलब्ध कराया जाता है। इसमें विनोद कक्ष, भोजन कक्ष, चिकित्सा कक्ष, चौबीस घंटे गर्म/ठंढ़े –पानी की सुविधा उपलब्ध है। महिला वार्डेन, बुलाने पर डाक्टर तथा एसआईएस सेक्युरिटी द्वारा चौबीस घंटे सुरक्षा कार्य उपलब्ध कराया जाता है। छात्रावास में डिश टीवी सहित मनोरंजन कक्ष एवं इनडोर खेल की व्यवस्था है। बैडमिंटन,वालीबाल तथा टेबल टेनिस, आदि, उपलब्ध कराया जाता है। एनआईएफटी की बस पर्याप्त संख्या में हर दिन कैंपस आने जाने की परिवहन सुविधा उपलब्ध कराती है। लड़कों
के लिए छात्रावास एनआईएफटी की बस पर्याप्त संख्या में हर दिन कैंपस आने जाने की परिवहन सुविधा उपलब्ध कराती है। अतिथि
गृह सुविधा परिवहन
छात्रों को
अवकाश सहित सभी दिन
चौबीसो घंटे परिवहन
सुविधा मूहैया कराने के लिए वार्षिक दर से ठेके पर एक
52-सीटर
बस किराये पर लिया जाता है।क्षेत्र भ्रमण,उद्योग की यात्रा, आदि के लिए भी बस
सुविधा मूहैया कराई जाती है। qइंटरनेट छात्रों के लिए संसाधन केंद्र में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है तथा यह संसाधन केंद्र के कार्य समय के अनुरुप कार्यशील है। खेल एवं मनोरंजन
एनआईएफटी- पटना अंतर महाविद्यालय उत्सव में शामिल होने के लिए अपने छात्रों को
प्रोत्साहित करता है
तथा साथ ही अपने विभिन्न क्लबों
के माध्यम से कार्यकलाप आयोजित करता है। क्लब कार्यकलाप नामत:
सांस्कृतिक;
खेल एवं साहसिक कार्य;
फोटोग्राफी;
साहित्यिक;
पर्यावरण एवं सामाजिक क्लब कार्यकलाप यहां की नियमित विशेषताएं हैं।
|
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||
![]() |
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||