पटना
     
urhere
      संसाधन केंद्र > सदस्यता  
   
 
 

Intranet Login

Username:

Password:

niftmail
  संसाधन केंद्र (आरसी) की सदस्यता एनआईएफटी के छात्रों एवं शिक्षकों के अलावा उद्योग व्यवसायिकों ,खुद का रोजगार करने वालों,बाहर के सदस्यों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए उपलब्ध है।आरसी की सदस्यता सदस्यों को आडियो विजुअल एवं अन्य सामग्रियों के मुद्रित एवं गैर- मुद्रित संग्रह का संदर्भ लेने में समर्थ बनाती है।

पंजीकरण
नीचे दर्शाये गए शुल्कों के भुगतान पर निम्नलिखित श्रेणी सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं:  

एनआईएफटी के विद्यार्थी
ट्यूशन शुल्क के साथ सुरक्षा राशि एवं वार्षिक शुल्क भी लिया जाता है।

सुरक्षा राशि  

Rs.5000.00**

वार्षिक शुल्क

Rs.3000.00

 

 

एनआईएफटी के एलूमनी (केवल डिप्लोमा एवं डिग्री धारक)

सुरक्षा राशि  

Rs.5000.00**

वार्षिक शुल्क

Rs.2500.00

पंजीकरण के समय एनआईएफटी के एलूमनी अपने डिप्लोमा की प्रति जमा करेंगे।

 

अन्य शिक्षण संस्थान

सुरक्षा राशि  

Rs.10,000.00**

वार्षिक शुल्क (व्यक्तिगत रुप से शिक्षक को)

Rs.3000.00

वार्षिक शुल्क (व्यक्तिगत रुप से छात्र को)

Rs.2500.00

केवल सूचीबद्ध संस्थानों के छात्रों एवं शिक्षकों को सीमित संख्या में सदस्यता दी जाती है। छात्रों को केवल शैक्षिक सत्र की अवधि के लिए सदस्यता दी  जाती है।

 

 

उद्योग

 

सुरक्षा राशि  

Rs.10,000.00**

सुरक्षा राशि   (5 से अधिक उधार कार्ड)

Rs.2000.00** प्रत्येक कार्ड पर अलग से

वार्षिक शुल्क

Rs.5000.00

वार्षिक शुल्क (2 से अधिक उधार कार्ड)

Rs.2000.00 प्रति कार्ड

 

 

फर्मों के आवेदन फर्म के प्राधिकृत हस्ताक्षर कर्ता  से हस्ताक्षरित तथा उस पर कार्यालय का मुहर लगा  होना चाहिए। फर्म को 2 प्रवेश कार्ड के साथ न्यूनतम 2 उधार कार्ड  जारी किया जाएगा। कार्ड हस्तांतरणीय है।10,000 .00 रुपये की जमा राशि का उपयोग केवल पांच उधार कार्ड के लिए किया जा सकता है।   अतिरिक्त कार्डों के लिए फर्म अतिरिक्त राशि का भुगतान करेगी। केवल फर्म के  प्राधिकृत हस्ताक्षर कर्ता से सभी प्रकार की डिलिंग की जाएगा।उधार लिए गए सभी मदों के लिए फर्म जिम्मेदार होगा।

 

 

अन्य (व्यक्तिगत)

 

सुरक्षा राशि  

Rs.5000.00**

वार्षिक शुल्क

Rs.3000.00

 

 

बाहर के (केवल संदर्भ)

Rs.1500.00

 

 

  **जमा  सुरक्षा राशि की वापसी  

 

जमा सुरक्षा राशि की वापसी के लिए आप फार्म को डाउनलोड कर सकते हैं या आरसी वितरण केंद्र से इसे प्राप्त कर सकते हैं । यदि सदस्य नियत तिथि से 180 दिन के भीतर पुस्तक को लौटाने में असफल रहते हैं,तो उस पुस्तक का तीन गुणा राशि तथा विलंब शुल्क जमा राशि में से ले लिया जाएगा।

सदस्यता  हेतु आवेदन (संसाधन केंद्र से संपर्क करें)

भुगतान का तरीका

शुल्कों का भुगतान नकद या एनआईएफटी के पक्ष में देय मांग पत्र  के द्वारा करें। कॉरपोरेट सदस्य को छोड़कर अन्य सदस्य विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र एवं बैंक रसीद के साथ 2 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ (सदस्य द्वारा हस्तांतरणीय पूर्वविधान सदस्यता का विकल्प चुनने पर तीन फोटोग्राफ) जमा करेंगे।  कॉरपोरेट सदस्यता के लिए किसी फोटोग्राफ की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक सदस्य को एक प्रवेश कार्ड जारी किया जायेगा,संसाधन केंद्र जाने पर उन्हें प्रवेश कार्ड साथ ले जाना होगा। वो सदस्य जो उधार सुविधा हेतु भुगतान करते हैं उन्हें बार-कोड युक्त उधारकर्ता कार्ड भी मिलेगा।पूर्वसूचना सेवा का विकल्प चुनने वालों को पूर्वसूचना कार्ड जारी किया जाएगा।

उधार  सुविधा

श्रेणी 

पुस्तकों की संख्या 

उधार  अवधि

विद्यार्थी

1

7 दिन

उद्योग

1 प्रति कार्ड

7 दिन

अन्य सदस्य

1

7 दिन

संदर्भ संग्रहों, पत्रिकाओं, ऑडियो-विजुअल सामग्रियों एवं अन्य गैर-मुद्रित सामग्रियों को बाहर जारी नहीं किया जाता है।

विलंब शुल्क

श्रेणी 

विलंब शुल्क

विद्यार्थी एवं बाहरी व्यक्ति

10.00 रु. प्रति दिन
पहले 3 दिनों के लिए 5 रु. प्रति दिन

पुस्तक (कों) का खो जाना


पुस्तक के खो जाने की स्थिति में , सदस्य या तो उसी शीर्षक(वही या अद्यतन संस्करण)  को लौटाएंगे या  खोने वाले पुस्तक की लागत के तीन गुणा राशि का भुगतान करेंगे।अन्य पुस्तक(कों) के जारी होने से पहले खो चुके या क्षतिग्रस्त पुस्तकों के लिए अवश्य भुगतान किया जाना चाहिए।

चोरी पर जुर्माना   
यदि कोई सदस्य बिना जारी की हुई सामग्री को संसाधन केंद्र से बाहर ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो उन्हें 2500.00 रुपये का जुर्माना देना होगा। सदस्य के  संसाधन केंद्र प्रवेश करने पर मात्र 6 महीने का रोक लगेगा।