NIFT raebareli NIFT
राष्ट्रीय फैशन तकनीकी संस्थान
रायबरेली
 
     
      राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान] रायबरेली  
   
 
 

 

niftmail
 

निफ्ट रायबरेली में जुलाई, 2007 से शैक्षिक कार्य आरंभ किए गए । इस समय यह केन्द्र आई0टी0आई0 कैम्पस में स्थित है जो लगभग 8.5 एकड़ में फैला हुआ है और पूरा क्षेत्र प्रदूषण रहित है।

निफ्ट रायबरेली केन्द्र रेलवे जंक्शन से लगभग 03 किलोमीटर दूरी पर स्थित है और लखनऊ से इसकी दूरी लगभग 82 किलोमीटर है। इस संस्थान में लखनऊ–इलाहाबाद 24बी राजमार्ग से भी पहुॅंचा जा सकता है ।

शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक संस्थान के दो मंजिला भवन में स्थित है जिसमें पर्याप्त क्लास रूम, स्टूडियो, प्रयोगशालाएं और संसाधन केन्द्र स्थापित हैं।

यह केन्द्र अवध की सांस्कृतिक धरोहर से परिपूर्ण है ।

इस केन्द्र में विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है । लडके व लड़कियों के लिए अलग–अलग हॉस्टल की सुविधा कैम्पस में ही उपलब्ध है तथा हॉस्टल में इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध है ताकि विद्यार्थी इनका लाभ उठा सकें।