राष्ट्रीय फैशन तकनीकी संस्थान
रायबरेली
 
     
      गोपनीयता की नीति  
   
 
 

 

niftmail
 

गोपनीयता की नीति 

निफ्ट अपने आगन्तुकों के साथ संपर्क करते समय नियमों के अनुसार अनुमत सीमा तक उन सभी की गोपनीयता को बनाए रखेगा । इस आॅनलाईन गोपनीयता बनाए रखने का उद्देश्य उन सभी तरीकों जिनसे यह बेव स्थल सूचना एकत्र करता है । ऐसी सूचनाओं का प्रयोग करता है जिनकी सहायत से निफ्ट किसी भी ऐसी सूचना को जो आप निफ्ट को देना चाहते हैं की सुरक्षा व गोपनीयता को सुनिश्चित करते समय तथा सभी प्रयोक्ताओं को सुसंगत सेवाएं प्रदान करने के लिए सोफ्टवेयर इस प्रकार बनाया गया है ​ि कवह नेटवर्क के यातायात के मानीटर के रूप में कार्य करेगा । अप्रत्याशित प्रयोक्ता को गैर–सरकारी सूचना नहीं देगा । कंप्यूटर के वायरस का पता लगाएगा तथा निफ्ट के अन्य कंप्यूटरों अथवा नेटवर्क की देखरेख और उनका मानीटर करेगा तथा उनके कार्यचालन को सुसंगत बनाएगा । इन क्रियाकलापों से प्राप्त होने वाली सूचना का उपयोग केवल निफ्ट के नेटवर्क और कंप्यूटर प्रणालियों के कार्यनिष्पादन के अनुरक्षण के लिए ही किया जाएगा । इन क्रियाकलापों से वैयतिक पहचान के बारे में नियमानुसार आपकल सहमति के बिना कोई सूचना किसी को नहीं दी जाएगी । अधिकतर इन्टरनेट साईटों की ही तरह हम आपके आई पी पते का उपयोग, अपनी बैव साईट के संचालन संबंधी समस्याओं का निदान करने के लिए ही करेंगे । आपके आई पी पते का उपयोग सूचना एकत्र करने के लिए भी किया जाएगा । इस प्रकार से एकत्रित की गई सूचना सदस्यों से संबंधित नहीं होगी । निफ्ट की बेवसाइट का उपयोग करते समय आप पहचान की जा सकने वाली शून्य सूचना भी दे सकते हैं जो कि निफ्ट को आपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी । आप निफ्ट को जो भी व्यक्तिगत सूचना संप्रेषित करेंगे उसका उपयोग नियमानुसार केवल विशेष रूप से निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा । इस प्रकार के अंतर संपर्क से परस्पर प्रदान की गई किसी भी सूचना को गोपनीय रखा जाएगा । निफ्ट अपने क्रियाकलापों को निष्पादित करते समय नियत समय पर नियमानुसार अनुमत आॅनलाईन प्रश्नावली भी पूछ सकता है अथवा कोई सर्वेक्षण भी कर सकता है तथा उसके पास उनके निष्कर्षों का उपयोग करने तथा इस प्रकार से एकत्रित सूचनाओं को संप्रेषित करने का अधिकार सुरक्षित होगा ताकि इससे आगंतुकों को प्रदत्त की जाने वाली उसकी सेवाओं में बढ़ोत्तरी की जा सके । ऐसे सर्वेक्षणों में सहभागिता पूर्णत: स्वैच्छकि होगी तथा इसलिए प्रयोक्ता के पास कोई सूचना देने अथवा न देने का विकल्प होगा । निफ्ट पर्यावरण के दुरूपयोग के परिणामस्वरूप किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा आगन्तुक की किसी सूचना का किसी भी प्रकार से उल्लंघन करने अथवा उसका दुरूपयोग किए जाने के लिए उत्तरदायी नहीं होगा । निफ्ट ऐसे किसी भी दुष्प्रयोक्ता के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई करेगा । निफ्ट आपके द्वारा प्रदत्त वैयक्ति सूचना को पुलिस अथवा किसी जांचकर्ता एजेंसी को कानून का किसी भी प्रकार का कथित उल्लंघन किए जाने पर उसकी जांच करने के लिए दे सकता है । किसी भी प्रकार का कथित गंभीर उल्लंघन किए जाने की स्थिति में हमारे एटोर्न के पास आपका नाम और गोपनीयता नीति को समय समय पर संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित होगा । बौद्धिक संपदा के अधिकार चेतावनी का नोटिस सभी संबंधितों को इस आशय का नोटिस दिया जाता है कि राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान के अधिनियम 2006 (फैशन टैक्नालॉजी में शिक्षा और अनुसंधान कार्य का संवद्र्धन और विकास के काय और उनसे प्रासंगिक कार्य निहित हैं तथा) द्वारा निगमित एक निकाय है, तथा इसका मुख्यालय निफ्ट कैम्पस, हौज खास, गुलमोहर पार्क के सामने, नई दिल्ली 110016, भारत में स्थित है तथा जिसके अन्य कैम्पस चैन्नई, मुम्बई, हैदराबाद, बंगलौर, कोलकाता, राय बरेली, पटना, भोपाल, कन्नूर में स्थित हैं, निम्नलिखित बौद्धिक संपदाओं/सुसज्जित नेट वर्क का स्वामी/मलिक तथा प्रथम अंगीकारकर्ता है । राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (वर्ड मार्क) निफ्ट (परिवर्णी शब्द और वर्ड मार्क) स्टाईलकृत चिन्ह राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान उपरोक्त स्टाईलकृत चिन्ह का एकमात्र स्वामी होने के अतिरिक्त उसके पास निफ्ट के स्टाईकृत चिन्ह के प्रतिनिधि स्वरूप मूल कलात्मक कार्य का कापी राईट भी है और वह इस चिन्ह का प्रयोग वर्ष 1986 से कर रहा है । इसकी अंतरनिहित गुणवत्ता, सेवा और उक्त बौद्धिक संपदा का दीर्घ प्रयोक्ता तथा संवद्र्धनकर्ता के रूप में उसके पास बहुमूलय साख है और यह इस संस्थान की विलक्षण क्षमता का प्रतीक है । यह बौद्धिक संपदा विशेष रूप से उसी की है किसी अन्य की नहीं तथा फैशन उद्योग के संबंध में इसका उपयोग निफ्ट का परिचायक और द्योतक है । हमारे ध्यान में यह आया है कि कुद संस्थान बेईमानी से इसी प्रकार के भ्रामक चिन्ह/पहचान को अपनाकर और/अथवा निफ्ट/पहचान को अपनाकर और/अथवा निफ्ट से संबंद्ध, मूल रूप से उत्सृजित अथवा अनुमोदित ऐसे चिन्ह का अनधिकृत उपयोग करके हमारी इस बौद्धिक संपदा का दुरूपयोग कर रहे हैं । इसलिए व्यापार और आमजनता को एतद्द्वारा यह चेतावनी दी जाती है कि निफ्ट का ऐसी प्राघिकृत संस्थान/उद्यम से किसी भी प्रकार का सरोकार नहीं है जो ऐसे किसी भी प्रकार के व्यवसाय को करने अथवा किसी नाम/चिन्ह का धोखेधडी से उपयोग कर रहा है जिसके लिए उसने कोई अनुमति नहीं दी है । इसलिए यह नोटिस दिया जाता है कि निफ्ट के पास भारत और विश्व के किसी भी देश मे उपरोक्त बौद्धिक संपदा के बारे में संपूर्ण अधिकार सुरक्षित हैं और वह ऐसे किसी भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने से नहीं हिचकिचाएगा जो उसकी उपरोक्त बौद्धिक संपदा अथवा उसके इसी प्रकार के भ्रामक चिन्ह का किसी भी प्रकार से उपयोग करते हुए पाए जायेंगे जिनसे कि उसकी सेवाएं और/अथवा कारोबार जो कि राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान के विचार से निफ्ट द्वारा मूलभूत अधिकृत अथवा अनुमोदित हों ।

हस्क्षारकर्ता – रजनी चोपड़ा,
बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ,
राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान,
निफ्ट कैम्पस, हौज खास, गुलमोहर पार्क के सामने,
नई दिल्ली – 110016 भारत
टेलेक्स :– 011–26542074

ई मेल: csrajnichopra@gmail . com
web site : www . nift . ac . in