Skip to main content
A+ A A-

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) ने भारत की पहली देश-विशिष्ट आकार तालिका विकसित करने के लिए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण शुरू किया है, जो भारतीयों को बेहतर आकार के कपड़ेउपलब्ध कराएगा।

“भारतीय शरीर के आकार और माप के लिए विशेष रूप से विकसित आकार तालिकाके आधारपर बनाए गए कपड़े भारतीयों को अधिक सुंदर बनाएंगे और वे इनमें अधिक आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। इससे व्यापार बढ़ेगा और वस्त्रों के अस्वीकार में भी कमी आएगी"-एनआईएफटी की महानिदेशक शारदा मुरलीधरन।

मानचित्रण के लिए सर्वेक्षण में लिंग, इलाके और आयु जैसे मूल आंकड़ों को एकत्र कियाजाएगा। सर्वेक्षण के पहले चरण में15-65 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एक आकार तालिकातैयार की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में बच्चों के साथ-साथ जूतों के लिए आकार का मानचित्रण कियाजाएगा। पूरीअवलोकन प्रक्रिया में प्रति स्कैन लगभग 15 मिनट का समय लगेगा।

निफ्ट कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और शिलांग में पूरे शरीर के स्कैनर स्थापित करेगा। निफ्ट सर्वेक्षण के लिए ई-कॉमर्स के दिग्गजों और उद्योग से संबंधित अन्य लोगों को जोड़ने की योजना बना रहा है।

इन आंकड़ों को वस्त्र मंत्रालय की संपत्ति माना जाएगा। 10 वर्षों के बाद इसे अद्यतित करने की आवश्यकता होगी, हालांकि अगला सर्वेक्षण बहुत छोटे स्तर पर किया जा सकता है।

India Size
INDIAsize by NIFT